Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक अमृत विचार के ब्यूरो कार्यालयों से कई पत्रकार जुड़े, देखें लिस्ट

दैनिक अमृत विचार ने अपने समाचारी नेटवर्क को मजबूत करने के क्रम में जिला ब्यूरो कार्यालयों में कई पत्रकारों की नियुक्तियां की हैं। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, रामपुर, चंदौसी, अमरोहा और अयोध्या में ब्यूरो कार्यालय स्थापित किये गए हैं। हर कार्यालय में तीन से पांच लोगों का स्टाफ रखा गया है।

पीलीभीत में वरिष्ठ पत्रकार संदीप सिंह के नेतृत्व में टीम बनायी गयी है। दैनिक जागरण में अर्से तक काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री उनके सहायक होंगे।

संदीप सिंह दैनिक जागरण में कई वर्षों तक काम कर चुके हैं और हिन्दुस्तान में पीलीभीत के जिला प्रभारी थे। पिछले लोक सभा चुनाव के दौरान वरुण गाँधी के फोन करने पर प्रधान संपादक शशि शेखर के आदेश पर उनसे इस्तीफा ले लिया गया था।

लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ युवा पत्रकार देवेश पांडे को बनाया गया है। शाहजहांपुर में सौरभ दीक्षित नेतृत्व करेंगे। सौरभ दीक्षित दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान और टीवी चैनलों में काम कर चुके हैं। रामपुर में हिन्दुस्तान के पत्रकार सुहेल जैदी को प्रभारी बनाया गया है।

अमृत विचार का जिला आफिस भी जिला पंचायत के उसी भवन में बनाया गया है जिसमें दैनिक जागरण का आफिस है। संभल में चंदौसी के युवा पत्रकार विनय कुमार और अमरोहा में मनोज पंवार को प्रभारी बनाया गया है। मनोज पंवार इसके पहले अमरोहा में हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं। अयोध्या में वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव को जिला ब्यूरो प्रभारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें-

‘अमृत विचार’ अखबार ने छंटनी के शिकार कई पत्रकारों को दिया सहारा, देखें लिस्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन