Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पुरोहितवार के भास्कर ज्वॉइन करते ही देवघर प्रभात खबर में खलबली

प्रभात खबर देवघर में काम करने वाले राकेश पुरोहितवार के भास्कर भागलपुर ज्वॉइन करने से देवघर प्रभात खबर में अंदरूनी खुशी का माहौल है। कम वेतन में देवघर में 8-10 सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को उम्मीद है कि अब भागलपुर में उनकी सेटिंग हो जाएगी। पहले भी इस बात को इस साईट पर डाला जा चुका था कि देवघर निवासी भागलपुर में कार्यरत एक पत्रकार की जबरदस्त लाबिंग से प्रभात खबर सकते में। अब नाम खुलकर सामने आ गया। 

मालूम हो कि देवघर प्रभात खबर में एक गुट का पिछले 10 साल से कब्जा है। उदय खवाड़े जैसे सीनियर सख्स ने यहां काम करने को मना कर दिया। प्रबंधन के आफर को उन्होंने यह कहते ठुकरा दिया था कि दो आदमी को यहां से हटाना होगा, लेकिन मैनेजमेंट को एक भाजपा के बड़े नेता ने फोन करके बदलाव करने पर विज्ञापन नहीं देने की बात कहके रूकवा दिया। उसी कड़ी में राकेश भी थे। जबरन मैनेजमैंट ने उन्हें देवघर से हटाने का फरमान सुना दिया क्योंकि वह जमा गुट राकेश पर भारी नहीं पड़ रहा था। 

बताते चलें कि राकेश पुरोहितवार ने देवघर प्रभात खबर से ही अपना करियर शुरू किया था और यूनिट बनने के बाद उक्त लाबी ने उन्हें यह से चलता कर दिया। फिर प्रधान संपादक के हस्तक्षेप से राकेश वापस आए, लेकिन यहां जमी लाबी ने फिर इन्हें यहां से हटा दिया। ऐसे में जब राकेश भास्कर के चीफ रिपोर्टर भागलपुर में बनाए गये है तो प्रभात खबर में कुछ लोगों को काफी खुशी व कुछ को दुख है। 

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन