Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मुंबई में एक पत्रकार की हत्या, एक अगवा और एक की हालत गंभीर

मुंबई : महानगरी में आज एक पत्रकार की हत्या कर दी गई। अन्य दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला कर उन्हे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. उनमें एक पत्रकार को अगवा कर लिया गया है, उसका कोई अता-पता नहीं है। एक पत्रकार को गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

मुंबई में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करते पत्रकार

कल रात मीरा रोड के व्हाईट हाऊस नामक एक लेडीज बार पर पुलिस का छापा पड़ा था। इस रेड की कवरेज करने गये एक स्थानीय विकली के संपादक राघवंद्र दुबे, संतोष मिश्रा एवं शशी शर्मा , अनिल नॉटियाल को पकड़ कर बार वालों ने बुरी तरह से पीटा. जख्मी शशी शर्मा को मीरा रोड के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जबकि मीरा रोड के केएसके रेसिडेन्सी लॉज के सामने सड़क पर राघवेंद्र दुबे का शव मिला. तीसरे पत्रकार सन्तोष मिश्रा लापता हैं. उनका अभी तक पता नहीं चला है. 

इस हत्या तथा हमले की पत्रकार हमला विरोधी कृती समिती ने कड़े शब्दों में निंदा की है. आज समिति और टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिला और इस हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. महाराष्ट्र में पत्रकारों पर हो रहे हमले के विरोध में पत्रकार सुरक्षा कानून लाने की भी समिति ने मांग की है. इस विषय पर मुख्यमंत्री अब पत्रकारों के संघटन के साथ मंगलवार को बातचित करेंगे. महाराष्ट्र विधानसभा का वर्षाकालीन संत्र चल रहा है. आज विधान परिषद में विपक्ष के नेता धनंजय मुंडे ने पत्रकारों पर बढ़ते हमले पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार गंभीर नहीं है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन