Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

ग़ाज़ीपुर में पत्रकार भवन का लोकार्पण

गाजीपुर। जिले के मीडियाकर्मियों का भी कहने के लिए अपना एक सामूहिक भवन हो गया। बहुप्रतीक्षित पत्रकार भवन का आज लोकापर्ण विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के कर कमलों द्वारा किया गया। तत्पश्चात जिला पंचायत सभागार में नव निवार्चित पदाधिकारियों को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

कार्यक्रम की शुरुआत सुन्दरकाण्ड पाठ (पं. कृष्ण बिहारी त्रिवेदी) और सत्यनरायण भगवान कथा-हवन (पत्रकार राममनोज त्रिपाठी) के विधि विधान से पूजन करके हुआ।

मुख्य अतिथि ने पत्रकार भवन पर लगे शिलापटट का अनावरण कर भवन का लोकापर्ण किया। भवन निमार्ण में सहयोगियो एवं शुभचिन्तको का विशेष योगदान रहा जिसमें सर्वप्रथम शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी व ग्रामप्रधान दीपक सिंह का नाम प्रमुख है।

एसोसिएशन को पत्रकार भवन बनाने के लिए भूमि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के सहयोग से उपलब्ध कराया गया। भवन निर्माण के लिए जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा व सदर विधायक संगीता बलवंत तथा विशाल सिंह चंचल विधान परिषद सदस्य, पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार सिंह का योगदान रहा। इसी के चलते समय पर पत्रकार भवन का निर्माण पूर्ण हुआ।

नवनिवार्चित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराने का कार्य जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। डीएम ने अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेश पाण्डेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, महामंत्री चन्द्र कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष इंद्रासन यादव, आयव्यय निरीक्षक राममनोज त्रिपाठी को माल्यापर्ण कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

कार्यक्रम में अतिथियों का अनिता यादव ने स्वागत अभिनन्दन गीत गाकर किया। वरिष्ठ पत्रकार अनिल उपाध्याय, अविनाश प्रधान, संजय यादव, शिवकुमार, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि प्रतिनिधि मन्नू सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित किया।

पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने अपने चिर परिचित अंदाज में कविता गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पत्रकारों की कई मांगो को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

इससे पहले पत्रकार रविकान्त पाण्डेय ने सभी अतिथियों को बैच लगा माल्यापर्ण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों को स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री पवन कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र यादव, अवधेश सिंह यादव, देवब्रत विश्वकर्मा, आलोक त्रिपाठी, सुर्यवीर सिंह, विनोद गुप्ता, अनिल, सुधीर प्रधान, सत्येन्द्र शुक्ला, अमरजीत राय, राजेन्द्र प्रसाद, अजय राय बबलू, रतन कुमार विक्की, वेदू, शौकत खान, जयशंकर राय, बरमेश्वर राय, नोमान बाबर, राजेश सिंह, शशिकान्त शर्मा, अजय पाठक, राजेश यादव, शशिकान्त सिंह, आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुलाब राय एवं संचालन कर रहे डा0 ए के राय ने आगन्तुका का आभार व्यक्त किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन