Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

क्या एक संवाददाता दो अखबारों में खबर-फोटो भेज रहा है?

पटना के हिन्दुस्तान और प्रभात खबर में हूबहू एक ही खबर और फोटो छप रहा है. कौन अखबार किसका कंटेंट चोरी कर रहा है, पाठकों के मन में सवाल है.

पटना । हिन्दुस्तान और प्रभात खबर के पटना संस्करण में दिनांक 23.10.20 को मनेर डेट लाइन से एक लड़के के डूबने से मौत की खबर छपी है।

हिन्दुस्तान के पेज नम्बर 10 पर “सुअर का बच्चा बचाने में दो बालक डूबे, एक की मौत” शीर्षक से और प्रभात खबर के पेज 09 पर “गड्ढे में दो बच्चे गिरे एक की मौत दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया” शीर्षक से।

इन दोनों खबरों में फोटो तो एक समान ही छपा है, साथ ही खबर की प्रत्येक लाइन हूबहू एक दूसरे से मिलती है। मतलब दोनों खबर का कंटेंट एक ही है।

पाठकों के मन में सवाल उठ रहा है हिन्दुस्तान और प्रभात खबर दोनों में से कौन अखबार किसका नकल कर रहा है। क्या दोनों अखबार का संवाददाता एक ही व्यक्ति है जो दोनों अखबार में एक ही खबर फोटो भेज रहा है।

पटना से अमोल बजाज
मोबाईल – 9334176167

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन