Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फरार चल रहे चैनल मालिक पर पचास हजार का इनाम घोषित, पुत्र भी गायब, नॉन बैलेबल वारंट जारी

लखनऊ स्थित लाइव टुडे न्यूज़ चैनल शुरू से ही विवादों में घिरा रहा है। पहले इस चैनल के लाइसेंस को लेकर विवाद रहा। अब चैनल के मालिक बी. एन. तिवारी और उनके बेटे कुश तिवारी फरार चल रहे हैं।

दरअसल पूरा मामला जुड़ा है नोएडा से जहां ग्रेटर नोएडा निवासी संजय भाटी ने “बाइक बोट” नाम से कंपनी बनाकर देश के कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाया। फिर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की।

इसी दौरान तत्कालीन नेशनल वॉइस चैनल के मालिक विजेंद्र सिंह के जरिये लखनऊ निवासी और मार्स ग्रुप के मालिक बद्री नारायण तिवारी की मुलाकात संजय भाटी से हुई।

संजय ने तिवारी को अपनी कंपनी में डायरेक्टर बना दिया और फिर अपना चैनल “टीवी-24” भी तिवारी को सौंप दिया।

यहीं से शुरू हुआ सारा खेल।

इसके बाद वर्ष 2019 में गौतमबुद्धनगर की दादरी कोतवाली में संजय भाटी एंड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के एक साथ कई मामले दर्ज हो गए। संजय भाटी जेल चला गया। आरोप है कि संजय के जेल जाते ही बी एन तिवारी ने उसकी कई महंगी गाड़ियां, न्यूज़ चैनल, कैश और काफी प्रॉपर्टी पर कब्ज़ा कर लिया।

इस दौरान बी एन तिवारी और उनके बेटे कुश तिवारी के खिलाफ भी कई एफआईआर दर्ज हो गईं। पहले जांच नोएडा पुलिस ने की। अब EOW की मेरठ इकाई कर रही है। वहीं इन पर ईडी की जांच के चलते 22 फरवरी 2020 को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित कार्यालय पर ईडी का छापा भी पड़ा था जिसकी जांच अभी भी चल रही है।

अगस्त 2020 में गौतमबुद्धनगर के एक फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा बी एन तिवारी समेत करीब 6 लोगों के नाम नान बैलेबल वारंट (NBW) जारी किया गया। बाद में पहले 25 और फिर अब 50 हज़ार का इनाम बी एन तिवारी पर घोषित किया जा चुका है।

सूत्रों के मुताबिक जल्द ही तिवारी समेत अन्य लोगों पर 1 लाख का इनाम घोषित होने वाला है। इस दौरान बी एन तिवारी के साथ कि चैनल के मैनेजिंग एडिटर कुश तिवारी भी फरार हैं।

चैनल प्रबंधन ने अब तक मार्च 2020 समेत अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का वेतन चैनल के किसी भी कर्मचारी को नहीं दिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन