Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में बीजेपी के खिलाफ खबर लिखने वाले पत्रकार की जमकर पिटाई

-शीतल पी सिंह-

उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है। सत्ताधारी दल के नेता के दबंग बेटों ने पत्रकार विनय तिवारी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया है।

इस वर्ष की उत्तर प्रदेश की यह बीसवीं घटना है जिसमें किसी पत्रकार को पुलिस अथवा गुंडों द्वारा पीटा गया है ।

ललितपुर से विनय तिवारी को तत्काल झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

ये पत्रकार हैं ये अर्नब नहीं हैं और ये उत्तर प्रदेश है महाराष्ट्र नहीं , इनके लिये न प्रकाश जावडेकर ट्वीट करेंगे न बीजेपी का कोई नेता कहीं धरना प्रदर्शन करेगा । इनके लिये सोशल मीडिया पर हैशटैग लगाकर न्याय के लिये कैंपेन भी नहीं चलेगा ।

क्योंकि ये पत्रकार हैं, “कलाकार” नहीं !

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Jharkhand Working Journalists Union

    November 9, 2020 at 6:07 pm

    पत्रकार विनय तिवारी के हमलावरों की तत्काल गिरफ़्तारी हो और सख्त कार्यवाई होनी चाहिए।
    उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री इस मामले में स्वतः संज्ञान लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन