Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कोरोना, कटौती और छंटनी के दौर में टीवी9भारतवर्ष में इंक्रीमेंट की बयार!

टीवी9भारतवर्ष न्यूज़ चैनल ने दिवाली से ठीक पहले अपने कर्मियों को तगड़ा गिफ्ट दिया है।

खबर है कि इस चैनल में काम करने वालों की सेलरी में दस परसेंट तक इजाफा किया गया है।

ये इंक्रीमेंट बीते अप्रैल माह से है। यानि 7 महीने का एरियर भी मीडियाकर्मियों के हाथ आएगा।

इन्क्रीमेंट के बाबत एक आंतरिक मेल जारी किया गया है।

पढ़ें-

कोरोना के बहाने न्यूज़ चैनलों ने जमकर छंटनी की। सेलरी कटौती की। इस तरह से खूब पैसे बचाए। पर दिवाली के मौके पर कोई भी चैनल अपने कर्मियों के लिए गुड न्यूज नहीं सुना रहा। सब ज्यादा से ज्यादा काम ले रहे और कर्मियों के खून पी रहे। ऐसे में कम से कम किसी एक न्यूज चैनल ने मौन तोड़ते हुए पत्रकार हित में शानदार पहल की है।

टीवी9भारतवर्ष ने बड़प्पन का रास्ता दिखा दिया है। उम्मीद करते हैं कि बाकी न्यूज़ चैनल भी ऐसे ही सकारात्मक कदम उठाकर अपने कर्मियों के निजी व पारिवारिक जीवन में खुशियों का उजाला कायम करेंगे।

याद रखें, हम अलग थलग अकेले सुखी नहीं हो सकते। खुशियाँ समेकित और सामूहिक होती हैं। जब पूरा कुनबा खुश रहेगा तभी स्वामी भी खुशी महसूस कर सकता है। न्यूज़ चैनलों के लालाओं को इतनी आसान सी बात समझ में आ जानी चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन