Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर अखबार के संस्थापकों में से एक महेश प्रसाद अग्रवाल का निधन

शोक : दैनिक भास्कर के संस्थापक और झांसी संस्करण के प्रधान संपादक श्री महेश प्रसाद अग्रवाल का सोमवार की देर रात गाजियाबाद में निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।

अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनकी जन्मभूमि-कर्मभूमि झांसी लाया गया है। उनका जन्म आठ अगस्त, 1941 को झांसी में ही हुआ था। उनके एक पुत्र संजय अग्रवाल और तीन पुत्री संगीता, रितु व सुनीता हैं।

मृदुभाषी महेश प्रसाद होश संभालने के बाद से ही समाज से जुड़ गए थे और 17 साल की उम्र में ही उन्होंने दैनिक भास्कर की जिम्मेदारी संभाल ली थी। 1958 में झांसी से उन्होंने दैनिक भास्कर का प्रकाशन शुरू किया और इसके बाद उसका लगातार विस्तार किया।

उन्होंने समय-समय पर नई तकनीक अपनाकर प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर का नाम देश के शीर्ष समाचार पत्रों में बनाने का काम किया। उनमें काम करने का जुनून था और झांसी के सामाजिक, सांस्कृतिक विकास के लिए भी उन्होंने काफी काम किया।

दैनिक भास्कर घराने के तीन भाइयों में क्रमशः द्वारिका प्रसाद, विशम्भर दयाल की पीढ़ी में अंतिम भाई महेश प्रसाद अग्रवाल के गोलोकगमन साथ ही एक युग का अवसान हो गया।

इस मौके पर दैनिक भास्कर यूपी डॉट कॉम के लखनऊ कार्यालय में आहूत शोक सभा में पुण्यात्मास्वरूप स्वर्गीय महेश प्रसाद जी के प्रबल ऊर्जावान और सरल व्यक्तित्व को याद किया गया। पत्रकारिता के इस ऐतिहासिक पुंज की स्मृतियों को साझा करते हुए लखनऊ मुख्यालय पर मनीष अवस्थी, हेमेन्द्र तोमर, मनोज मिश्रा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, प्रांजल वर्मा आदि ने भावभीनी श्रद्धाजंलि सौंपी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन