Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कैमरामैन ने इंडिया टीवी को कोर्ट में घसीटा, श्रम अधिकारी ने चैनल के प्रतिनिधि को लगाई फटकार

दो साल पहले अपने कैमरामैन को निकालने के मामले में इंडिया टीवी के खिलाफ चल रही कानूनी लड़ाई को इंडिया टीवी प्रबंधन गंभीरता से नहीं ले रहा है। इंडिया टीवी चैनल में अपने साथ अन्याय होने के चलते इंडिया टीवी कैमरामैन भान प्रकाश ने नोएडा लेबर कोर्ट का रुख किया था।

लेबर कोर्ट ने चैनल प्रबंधन को नोटिस भेजा। कोर्ट की तरफ से भेजे गए सम्मन के बाद चैनल ने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए एक ऐसे जूनियर वकील को भेजा जिसके पास कोई भी फैसला लेने या फिर श्रम अधिकारी की तरफ से पूछे गए सवाल का जवाब देने का कोई लिखित अधिकार न था।

नोएडा लेबर कमिश्नरेट में लेबर इंस्पेक्टर ने जब उस वकील से पूछा कि ये बताओ, तुम्हारा संस्थान इन्हें नौकरी पर वापस रखेगा या नहीं। इस पर उसने कहा कि मेरे पास ये कहने की अथॉरिटी नहीं है, जिनके पास फैसला लेने की अथारिटी है वो कोरोना ग्रसित होने के चलते आज यहां नहीं आ सके।

तब इंस्पेक्टर ने उसे फटकार लगाई और 9 जनवरी की तारीख देते हुए कहा कि दोबारा ऐसी हरकत नहीं होनी चाहिए। जो जवाब दे सकते हों, वो ही यहां हाजिर हुआ करें। अगली बार कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट और मेडिकल सुबूतों के साथ आने को कहते हुए मामले में आगे की तरीख दी गई है।

इंडिया टीवी को लेबर कोर्ट ने डांट-फटकार लगाई

आज नोएडा लेबर कमिश्नर के यहाँ इंडिया टीवी के कैमरामैन भानप्रकाश के केस की पहली तारीख थी। इसमें इंडिया टीवी के मैनेजमेंट ने बिना किसी अथॉरिटी के किसी रोहित भगत को भेज दिया।

इस पर लेबर आफिसर उस पर नाराज हो गए और भगत से पूछ लिया कि आप किस पोस्ट पर हो। उसने कहा कि राहुल खन्ना को यहां आना था लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्होंने मुझे यहां भेजा है।

जब उनसे पूछा गया कि आप के पास इंडिया टीवी का कोई अथॉरिटी पत्र है या नहीं तो भगत ने जवाब दिया- नहीं।

इस पर उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि आप क्या करने आए हैं यहां, ये पार्क है जो यहां घूमने के लिए चले आए?

अधिकारी ने भगत से पूछा कि आप भानप्रकाश को इंडिया टीवी चैनल में रखना है या नहीं, मुझे इसका जवाब चाहिए। आपने इनको इस उम्र में कंपनी से निकाल दिया, अब ये कहां जायेंगे, इतने दिनों तक आप के यहाँ थे, आपने कैसे निकाल दिया? आप इनको रखते हो या नहीं?

रोहित भगत ने कहा- इसका जवाब राहुल खन्ना देंगे, मेरे पास कोई अथॉरिटी नहीं है।

इस पर श्रम अधिकारी ने कहा कि मुझे अगली तारीख पर जवाब चाहिए, इसके अलावा कुछ नहीं। जिस के पास अथॉरिटी वो ही आये। अगली बार राहुल खन्ना का मेडिकल रिपोर्ट लेकर आना।

अगली तारीख 19 जनवरी 2021 रखी गई है।

इंडिया टीवी के वरिष्ठ कैमरामैन भान प्रकाश से संपर्क 9899002206 के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन