Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एक बड़े अख़बार के नोएडा ऑफ़िस में मलाईदार बीट को लेकर रस्साकस्सी!

एक बड़े हिंदी अख़बार के नोएडा कार्यालय में मलाईदार बीट को लेकर रस्साकस्सी जारी है। अखबार के नोएडा ब्यूरो में इन दिनों मलाईदार बीट को लेकर चल रही रस्साकस्सी में कई लोग उलझे हैं। यह बीट हैं प्राधिकरण और इंडस्ट्री।

इस लड़ाई की शुरुआत एक संवाददाता के दिल्ली से नोएडा वापस आने के बाद हुआ है। अभी इन दोनों बीट को जो देख रहे हैं वे परेशान हैं। दिल्ली ब्यूरो में जाने से पहले नोएडा में 15 साल इन दोनों मलाईदार बीटों को देख चुके हैं। डेढ़ साल पहले उन्हें विभिन्न आरोपों के बाद नोएडा से दिल्ली भेज दिया गया था, लेकिन उनके बेहद करीबी दो लोगों ने उनकी नोएडा में दमदार वापसी करा दी। उन्हें नोएडा-ग्रेटर नोएडा का डिप्टी ब्यूरो चीफ और नोएडा कार्यालय का प्रभारी बना दिया गया।

इसके बाद उन्होंने प्राधिकरण और इंडस्ट्री बीट दोबारा कब्जाने की घेराबंदी प्रारंभ की। इस काम में उन्हें ऑफ़िस के अपनों का खुला साथ मिलने से वर्तमान वक़्त में काम देख रहे सज्जन खुद को कमजोर महसूस करने लगे।

सारा मामला नोएडा हेड आफिस में बैठे बड़े संपादक के पास भी पहुंचा, लेकिन कुछ हुआ नहीं। फील्ड में अब नए और पुराने दोनों बता रहें हैं कि वह प्राधिकरण और इंडस्ट्री देख रहे हैं। यह सर्वविदित है कि नोएडा जैसी जगह में इन बीटों पर पैसा बरसता है। मोटी कमाई ही रस्साकसी की एकमात्र वजह है और इस कमाई का हिस्सा उपर तक तय है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन