Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ऋषि मिश्र का ‘नागरिक ठिकाना’ : देखें भौकाली दद्दा की चर्चा और पढ़ें अखबारों की समीक्षा

लखनऊ के पत्रकार ऋषि मिश्र ने अपनी वेबसाइट nagrikthikana dot com लांच कर दी है.

ऋषि ने दिसंबर में दैनिक जागरण की नौकरी को छोड़ कर कुछ नया करने के लिए ये न्यूजज वेबसाइट शुरू की है.

ऋषि की वेबसाइट में कई बड़े खबरें पब्लिश हुई हैं. मुलायम सिंह यादव के समधन और समधी की लोकायुक्त जांच शुरू होने से संबंधित खबर छपी. बाद में इसका फालोअप सभी प्रमुख अखबारों ने किया था. लखनऊ के एक रॉ एजेंट की कहानी को भी खूब लोगों ने पढ़ा.

पिछले दिनों भ्रष्ट आइएएस अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह के बारे में जो खबरें ऋषि ने अपनी वेबसाइट पर लगाईं वह किसी अखबार में नहीं पहुंची. यहां तक की मीडिया में किस तरह से सत्येंद्र कुमार सिंह ने अपनी पैठ बनाई, कैसे कैसे संपादकों के साथ मिल कर विज्ञापन का खेल किया, इन विषयों को भी नागरिक ठिकाना डाट काम ने बहुत करीने से उठाया.

भौकाली दद्दा का हुआ जलवा
नागरिक ठिकाना की वेबसाइट के अलावा फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल भी है. भौकाली दद्दा के तौर पर पुराने पत्रकार आदित्य शुक्ला अब ऋषि के साथ जुड़ गए हैं. दोनों फेसबुक लाइव पर अवधी भाषा में राजनैतिक और समसमायकि मुद्दों पर चर्चा करते हैं. ये कार्यक्रम सप्ताह में एक बार होता है. हजारों की संख्या में इस चर्चा को व्यू मिले हैं. ऋषि के सवालों का तरीका और उस पर आदित्य की हाजिर जवाबी लोगों को खूब भा रही है.

मीडिया समीक्षा के जरिये अखबारों पर पारदर्शी नजर
ऋषि मिश्र की वेबसाइट पर रोजाना सुबह मीडिया समीक्षा के नाम से एक कॉलम आता है. इसमें राजधानी के प्रमुख पांच अखबार दैनिक जागरण, अमर उजाला, हिंदुस्ताोन, टाइम्स ऑफ इंडिया और नवभारत टाइम्स की निष्पक्ष समीक्षा की जाती है. मीडिया कर्मियों के बीच इस समीक्षा की काफी चर्चा होती है. यही नहीं आम लोग, नेता और अफसर भी इसको पसंद कर रहे हैं.

देखें आज के अखबारों की समीक्षा… नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें…

https://www.nagrikthikana.com/2021/02/11/angoor-ki-beti-in-dainik-jagran/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन