Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सिखों को हिंसा के लिए उकसाने पर खालसा टीवी पर लगा भारी भरकम जुर्माना

ब्रिटेन में सिख समुदाय का सबसे बड़ा टेलीविजन चैनल है ‘खालसा टीवी’ (इसे ‘के टीवी’ भी कहते हैं) पर मीडिया निगरानी संस्थान ने पचास हजार पौंड (पचास लाख रुपये से ज्यादा) का जुर्माना लगाया है. साथ ही माफीनामा प्रसारित करने के आदेश दिया है.

खालसा TV पर सिखों को हिंसा और आतंक के लिए उकसाने का आरोप लगा है. दरअसल वर्ष 2018 में चार, सात और नौ जुलाई को केटीवी ने ‘बग्गा एंड शेरा’ गाने के लिए एक संगीत वीडियो प्रसारित किया था. साथ ही एक परिचर्चा कार्यक्रम 30 मार्च 2019 को ‘पंथक मसले’ के तौर पर प्रसारित हुआ था. संचार कार्यालय को संगीत वीडियो और परिचर्चा कार्यक्रम को लेकर कई शिकायतें मिली थीं. ब्रिटेन सरकार द्वारा स्वीकृत मीडिया नियामक प्राधिकरण ‘संचार कार्यालय (ऑफकॉम)’ ने इन कार्यक्रमों की जांच की थी. जांच के बाद संचार कार्यालय ने पाया कि संगीत वीडियो ब्रिटेन में रहने वाले सिखों से हत्या समेत हिंसा करने का परोक्ष आह्वान कर रहा है. संचार कार्यालय ने पाया है कि टीवी पर परोसी जा रही सामग्री से दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी, जो प्रसारण नियमों का उल्लंघन है.

अपने आदेश में संचार कार्यालय ने कहा कि केटीवी उसकी जांच को लेकर कार्यालय का बयान प्रसारित करे और इस तरह के संगीत वीडियो या परिचर्चा कार्यक्रम का प्रसारण फिर न करे. संचार कार्यालय ने आदेश में कहा, ”ऑफकॉम ने हमारे नियमों का पालन करने में विफल रहने पर खालसा टेलीविज़न लिमिटेड पर 20,000 पौंड और 30,000 पौंड का अर्थ दंड लगाया है. 20,000 पौंड का जुर्माना संगीत वीडियो से संबंधित है और 30,000 पौंड का अर्थ दंड परिचर्चा कार्यक्रम को लेकर है.

इस संगीत वीडियो में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर थी. इस बारे में संचार कार्यालय ने रेखांकित किया है कि ”वीडियो में भारतीय राज्य के खिलाफ हिंसक कृत्य की वकालत करने पर जोर दिया गया था. परिचर्चा कार्यक्रम पंजाबी में प्रसारित किया गया और संचार कार्यालय को उसका अंग्रेजी में अनुवाद कराना पड़ा. कार्यक्रम में कई मेहमानों को ऐसे विचार रखने के लिए मंच दिया गया जो कार्रवाई का परोक्ष रूप से आह्वान करने और अपराध या अव्यवस्था के लिए उकसाने के समान थे. संचार कार्यालय ने यह भी पाया कि उसमें प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा का भी संदर्भ था, जिसे हमारे विचार से उसे वैध बनाने और उसके उद्देश्य एवं कृत्यों को दर्शकों की नज़र में सामान्य बनाने की कोशिश के तौर पर लिया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन