Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

KBC : कोरोना पर सात करोड़ रुपए की प्रश्नोत्तरी

कौन बनेगा करोड़पति का कोरोना सीजन-

1- 1,000₹ के लिए—
सवाल— कोरोना कहाँ पैदा हुआ?
जवाब— चीन में!

2- 2,000₹ के लिए—
कोरोना दुनिया भर में कैसे फैला?
जवाब—मुल्कों के बीच सफर करने से!

3- 5,000₹ के लिए—
मुल्कों के बीच सफर कैसे होता है?
जवाब— हवाई जहाज़ से!

4- 10,000₹ के लिए—
हवाई जहाज़ कहाँ उतरते हैं?
जवाब— एअरपोर्ट पर!

5- 20,000₹ के लिए—
मतलब कोरोना देश में कहाँ से घुसा?
जवाब— एयरपोर्ट से!

6- 50,000₹ के लिए—
हमारे देश में कितने इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं?
जवाब— कुल 34

7- 1 लाख ₹ के लिए—
ये सारे एअरपोर्ट्स किसकी निगरानी में हैं?
जवाब— केंद्र सरकार के!

अब है बड़ा सवाल—
8- 2 लाख ₹ के लिए—
34 एअरपोर्ट्स लॉक डाउन करना आसान था या सारा देश?
जवाब— एअरपोर्ट्स!

9- 3 लाख ₹ के लिए—
चीन से कोरोना के क़हर की खबर दुनियाभर में पहली बार कब फैली?
जवाब— 8 दिसम्बर, 2019 को।

10- 6 लाख ₹ के लिए—
जनवरी में एयरपोर्ट क्यों नहीं बंद किये गये?
जवाब— क्योंकि 24 फ़रवरी को डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका से भारत आना था!

11- 12 लाख ₹ के लिए—
तो क्या तब तक एअरपोर्ट्स से निकलने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट कराया गया?
जवाब— नहीं…!

12- 25 लाख ₹ के लिए—
WHO ने भारत को लॉकडॉउन की हिदायत कब दी थी?
जवाब— 1फरवरी से।

13- 50 लाख ₹ के लिए
तो सरकार ने लॉकडॉउन क्यों नहीं लगाया?

जवाब— क्योंकि मध्यप्रदेश में सरकार गिरानी थी।

14- 1 करोड़ ₹ के लिए—
तो फिर देश में कोरोना फैलने के लिए कौन जिम्मेदार है?
जवाब— नेहरू! क्योंकि नेहरू ने ही एअरपोर्ट बनाये थे!

आप एक करोड़ रुपये की राशि जीत गये, बधाई।

अब सबसे बड़ा सवाल 7 करोड़ ₹ के लिए—
कोरोना से छुटकारा कैसे मिलेगा?
जवाब— सारे एअरपोर्ट बेच दो क्योंकि यही कोरोना की जड़ है।

(वाट्सअप विवि)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन