Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पैसे लेकर रिपोर्टर बनाए, अब फोन नहीं उठा रहे हैं

भोपाल से संचालित Mkn सैटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल पर चैनल प्रबंधन योगेन्द्र शुक्ला व यूपी हेड लखनऊ संतोष श्रीवास्तव द्वारा यूपी के सभी जिला रिपोर्टर से 10 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक जमा कराया गया है. उसके बाद अब यूपी की कोई भी खबर नहीं लगाई जा रही है. यूपी वाट्सअप ग्रुप में यूपी रिपोर्टर लगातार खबरें भेज रहे हैं। उसके बाद भी किसी रिपोर्टर का ना फोनो होता है ना कोई खबर प्रसारित की जा रही है।

यूपी के रिपोर्टर चैनल हेड योगेन्द्र शुक्ला को कॉल करते हैं तो वे नंबर ब्लाक कर देते हैं। यूपी हेड संतोष श्रीवास्तव द्वारा कोई उचित रिप्लाइ रिपोर्टर को नहीं दिया जा रहा है। इससे सभी संवाददाता काफी परेशान हैं। सभी से चैनल हेड व यूपी हेड ने पैसे जमा करवा लिए हैं।

इस मामले को अपने भड़ास पर प्रमुखता से प्रसारित करके संवाददाताओं को न्याय दिलवाने में सहयोग करें. यूपी के रिपोर्टर का काफी पैसा चैनल लिए हुए है। एडवांस ज्वाइनिंग के नाम पर। चैनल प्रबंधन द्वारा कोई जवाब नहीं मिल रहा है। सभी रिपोर्टर से पैसा जमा करके उनको माईक आईडी व लेटर भी अभी तक नहीं दिया गया है।

यूपी असाइनमेंट वाट्सअप ग्रुप में कुछ रिपोर्टरों ने अपनी बात रखी है, देखें स्क्रीन शॉट-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन