Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज चैनल के स्टेट हेड पर फर्जी दस्तावेज बनाकर वसूली करने का आरोप

ईटीवी भारत के स्टेट हेड धनंजय कुमार पर आरोप लगा है कि उन्होंने हैदराबाद में बैठे बैठे नोएडा के एक ट्रांसपोर्टर (मूवर्स और पैकर्स) से फर्जी कागज़ात बनाकर 40219 रुपये वसूल लिये। धनंजय के इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब ट्रांसपोर्टर ने इंश्योरेंस क्लेम के दस्तावेज़ आई.सी.आई.सी.आई. लोंबार्ड के पास भेजे।

ईटीवी भारत के स्टेट हेड धनंजय कुमार ने अपना सामान चारी एक्सप्रेस नामक मूवर्स-पैकर्स ट्रांसपोर्टर से 17 जनवरी को बुक कराया था। ये घरेलू इस्तेमाल किया हुआ सामान जब दिल्ली से हैदराबाद में धनंजय कुमार के पते पर पहुंचा तो धनंजय कुमार ने ट्रांसपोर्टर को बताया कि उनके LG टीवी का स्क्रीन टूटा हुआ है।

ट्रांसपोर्टर चारी एक्सप्रेस के प्रोपराइटर चंदन से उन्होंने क्षतिपूर्ति के रूप में 50,000 रुपये मांगने लगे। ट्रांसपोर्टर चंदन बताते हैं कि उनके पास सेक्टर 20 थाने से एक कथित पुलिस अधिकारी का भी फ़ोन आया था कि पेमेंट तो करना पड़ेगा. चारी एक्सप्रेस के मालिक क्षतिग्रस्त टीवी की मरम्मत कराने के लिए राजी हो गए। उन्होंने कहा कि वे LG कंपनी की कोटेशन के अनुसार धनंजय कुमार को भुगतान कर देंगे।

ईटीवी भारत के स्टेट हेड धनंजय कुमार ने 25 फरवरी को LG के सर्विस इंजीनियर को बुलाया और क्षतिग्रस्त टीवी की मरम्मत के लिए कोटेशन मांगा। LG के सर्विस इंजीनियर ने जो धनंजय कुमार को असली कोटेशन 28419 रुपये का दिया। लेकिन धनंजय कुमार ने इसे रीराइट कर 40219 रुपये का बना दिया और ट्रांसपोर्टर चंदन को भेज दिया। ट्रांसपोर्टर चंदन ने 19 फरवरी को 22,973 रुपये और 2 मार्च को 17,246 रुपये अपने आई.सी.आई.सी.आई बैंक खाता संख्या- 107005011575 से धनंजय कुमार के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया।

असली कोटेशन
नकली कोटेशन
धनंजय कुमार को किया गया भुगतान पार्ट एक
धनंजय कुमार को किया भुगतान पार्ट दो

चंदन ने चारी एक्सप्रेस की ओर से इस 40219 रुपये के भुगतान को लेने के लिए इंश्योरेंस क्लेम बनाकर आई.सी.आई.सी.आई लोंबार्ड को भेज दिया। आई.सी.आई.सी.आई लोंबार्ड के अधिकारियों को शक हुआ कि 50 हजार रुपये के टीवी की मरम्मत में 40219 रुपये खर्च कैसे हो सकते हैं. उन्होंने जब LG कंपनी की सर्विस टीम से संपर्क किया तो एरिया सर्विस मैनेजर उदय एन ने बताया कि उनके सर्विस मैकेनिक ने धनंजय कुमार को कोटेशन 28419 रुपये का दिया था। साथ ही बताया कि धनंजय कुमार द्वारा ट्रांसपोर्टर को दिया गया 40219 रुपये का कोटेशन फर्जी है।

चारी एक्सप्रेस के मालिक चंदन कुमार का कहना है कि उन्होंने आई.सी.आई.सी.आई लोंबार्ड को पूरा क्लेम भेजा है। अब आगे की कानूनी कार्रवाई आई.सी.आई.सी.आई लोंबार्ड की तरफ से होगी। मुझे जो 40219 रुपये का LG का कोटेशन धनंजय कुमार ने दिया था, उसके हिसाब से 40219 रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए. उन्होंने फर्जीवाड़ा किया है, इसलिए आई.सी.आई.सी.आई लोंबार्ड कंपनी उनसे कानूनी रूप से निपटेगी.

इन आरोपों के बाबत धनंजय कुमार का कहना है कि ये सब कुछ झूठ है. उनकी बातचीत ट्रांसपोर्टर से चल रही है. उन पर जो कुछ भी आरोप लगाए गए हैं वे बेबुनियाद हैं. उन्हें अभी तक क्षतिपूर्ति का पैसा तक नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि ऐसी बेसिरपैर की खबरें छापी नहीं जानी चाहिए. ये गलत बात है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन