Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कंजूस-मक्खीचूस और संविधान-कानून विरोधी मालिकों के खिलाफ दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने नोएडा के फिल्म सिटी में किया जोरदार प्रदर्शन

नई दिल्ली। दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे 350 से अधिक कर्मचारियों को निलंबित किये जाने के विरोध में सोमवार को नोएडा स्थित फिल्म सिटी में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने कहा कि वे जागरण प्रबंधन की गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब देंगे। कर्मचारियों को नारेबाजी करते देख सभी मीडिया संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी बाहर निकल आये और उन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जागरण कर्मचारियों की हौसला अफजाई की।

कर्मचारियों के जोरदार प्रदर्शन से फिल्म सिटी स्थित मीडिया संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के चेहरे पर चमक दिखाई दी और उन्होंने भी मीडिया संस्थानों में शोषण का शिकार हो रहे कर्मचारियों के दर्द को साझा किया। आंदोलित कर्मचारियों ने कहा कि मजीठिया की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और धार दी जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि जागरण प्रबंधन अपनी नीच और घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कर्मचारियों ने एकजुट होकर कहा कि वे इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। गौरतलब है कि दैनिक जागरण के मालिक संजय गुप्ता ने माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करने की मांग करने पर अत्याचार व गुंडागर्दी की सभी सीमाएं पार करते हुए 350 से अधिक कर्मचारियों व उनके परिवार को सड़क पर ला दिया है।

कर्मचारियों ने कहा कि दैनिक जागरण प्रबंधन झूठे आरोप लगाकर पिछले डेढ़ वर्ष से कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहा था। दैनिक जागरण के मालिकानों की एक ही कोशिश है कि किसी भी तरह उन्हें कर्मचारियों को मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों का लाभ नहीं देना पड़े। सुप्रीम कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद और अखबार मालिकों के घोर विरोध के बावजूद अखबार कर्मियों के लिए बनाये गए मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू करने का आदेश फरवरी 2014 में दिया। अखबार मालिकों ने वेज बोर्ड की सिफारिशें लागू करने की मांग कर रहे कर्मचारियों को पहले डराया, धमकाया और फिर उन्हें दूर ट्रान्सफर और अंत में टर्मिनेट कर दिया। दैनिक जागरण इसमें सबसे आगे है क्योंकि इसने अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। कर्मचारियों ने अपनी लड़ाई को और ताकत के साथ लड़ने का निश्चय किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन