Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आनन-फानन में हिन्दुस्तान ने किया पेपर लांच, गलतियां ही गलतियां

नैनीताल। हिन्दुस्तान अखबार ने भड़ास में खबर छपने और बुकिंग किए लोगों द्वारा आफिस पहुंचकर बुकिंग के पैसे वापस मांगने के बाद 6 नवंबर को अपना एडिशन लांच कर दिया। आनन-फानन में किए गए अखबार लांच में जब ग्राहकों के पास पेपर पहुंचा तो नजारा कुछ और ही था।

नैनीताल। हिन्दुस्तान अखबार ने भड़ास में खबर छपने और बुकिंग किए लोगों द्वारा आफिस पहुंचकर बुकिंग के पैसे वापस मांगने के बाद 6 नवंबर को अपना एडिशन लांच कर दिया। आनन-फानन में किए गए अखबार लांच में जब ग्राहकों के पास पेपर पहुंचा तो नजारा कुछ और ही था।

अखबार में खबर कम, गलतियां अधिक थी। इससे संपादकीय टीम पर प्रश्न चिन्ह लगना शुरू हो गया है। छोटी गलती तो एक बार के लिए माफ भी हो जाती है। पर यहां तो ब्लंडर हुआ। अखबार के पास खबर नहीं होने पर राजकाज पेज को एक जगह की बजाय दो जगह छाप दिया गया है। वह भी पूरा का पूरा पेज एक जैसा।

6 नवबंर 2015 का पेज नम्बर 12 और पेज नम्बर 18 देखेंगे तो समझ जाएंगे। दोनों पेज एक ही हैं। ये पाठकों के प्रेशर और संपादकीय टीम की कमजोरी झलकाता है। अल्मोड़ा, नैनीताल व हल्द्वानी में लोगों ने हिन्दुस्तान के दफ्तर पहुंचकर बुकिंग के बाद पेपर नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की थी।

आपको बता दें कि हिन्दुस्तान ने 100 रुपये देकर पेपर बुक किया जिसमें दो पुडिंग सैट, एक हजार रुपये का विज्ञापन, छः महीने बाद हाथ घड़ी और एक साल बाद लक्की ड्रा देने का वादा किया था। साथ में 75 रुपये महीने में पेपर देने का भी वादा किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन