Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सरकार ने ‘न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ में खबर सफलतापूर्वक प्लांट करवा दी!

सुभाष सिंह सुमन-

मोदी सरकार में काबिल लोगों की भरमार हो गयी है। ये इतने काबिल हैं और इन्हें अपनी काबिलियत पर यकीन इतना है कि ये पूरी दुनिया को मूर्ख मान लेने का कॉन्फिडेंस रखते हैं। अब डीजल और पेट्रोल वाले मुद्दे को ही देखिये। माल कूट रहे हैं और जनता को मूर्ख भी बना रहे हैं।

पहले इन्होंने New Indian Express में खबर प्लांट किया। दो रिपोर्टर की बाईलाइन खबर से प्लांट किया गया कि डीजल और पेट्रोल के अभी बढ़ रहे दाम के लिये भी कांग्रेस ही जिम्मेदार है। शिगूफा ऑयल बॉन्ड का छोड़ा गया।

अब एक नामचीन अंग्रेजी अखबार में खबर प्लांट हो गयी तो उसके सहारे नैरेटिव गढ़ने में सब जुट गये। देख रहा हूं कि अब लगभग हर अंग्रेजी मीडिया मंच पर ऑयल बॉन्ड को जिम्मेदार बताते आर्टिकल आ गये हैं। हिन्दी मीडिया अंग्रेजी की दुम पकड़कर चलती है, तो उम्मीद करना ही नाइंसाफी है।

आलस की हद है यह। पत्रकारों को आलसी नहीं होना चाहिये। आंकड़ों की बातें हैं भाई। गढ़े गये नैरेटिव में एक पक्ष का आंकड़ा रख दिया गया है। इसी सरकार के आंकड़े दूसरे पक्ष वाले भी हैं। जरूरत है सिर्फ इतना करने की दूसरे पक्ष को भी आप साथ में परोस दें। लोगों को राय बनाने में आसानी होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन