Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

टीवी9 महाराष्ट्र के एडिटिंग इंचार्ज अब्बास का कोरोना से इंतक़ाल

अश्विनी शर्मा-

टीवी9 महाराष्ट्र ने अपना एक और मज़बूत स्तंभ खो दिया.. मेरे प्रिय Abbas Sayyad भाई भी कोरोना से जंग हार गए..

अब्बास भाई टीवी9 महाराष्ट्र में बतौर एडिटिंग इंचार्ज काम कर रहे थे.. अब्बास भाई जैसा सरल सौम्य इंसान बमुश्किल मिलेगा.. आप मेरे ही नहीं टीवी9 के तमाम निर्माताओं के पसंदीदा वीडियो एडिटर थे.. 2009 से 2014 के दरमियान मुझे भी अब्बास भाई का सानिध्य मिला था..

तब मैं उनके मीरारोड के आवास से करीब दो किलोमीटर दूर रहता था.. टीवी9 की शिफ्ट में वो मेरे क्राइम के लिखे पैकेज तल्लीनता से एडिट करते और रात को मेरे लाइव शो के बाद मुस्कान लिए पूछते भाई कोई दिक्कत तो नहीं हुई.. पैकेज की एडिटिंग, म्यूजिक वगैरह तो ठीक थी न.. मैं भी भाई को शालीनता से जवाब देता अरे अब्बास भाई आप एडिट करते हैं तो मेरा आत्मविश्वास और भी बढ़ जाता है..

अब्बास भाई हाथ पकड़ कर सीढ़ियों से नीचे उतरते और संग गाड़ी में बैठ अंधेरी स्टेशन के लिए रवाना हो जाते.. अंधेरी के बाद हम दोनों भाई अक्सर लोकल ट्रेन से मीरारोड पहुंचते.. दोनों में खूब इधर उधर की बातें होती.. हंसी मज़ाक के साथ हम मीरारोड स्टेशन पहुंच अपने अपने घरों की ओर चल देते..

अब्बास भाई का घर मीरारोड स्टेशन के करीब होने की वजह से कई बार बारिश के मौसम में एक ही छतरी के नीचे हम उन्हें घर तक छोड़ आगे बढ़ते..

आज सुबह टीवी9 के पूर्व सहयोगी Vinay Kumar Shukla ने लखनऊ से फोन कर जब अब्बास भाई के निधन की खबर सुनाई तो यकीन ही नहीं हुआ.. कोरोना ने टीवी9 के कई साथियों को छीना है.. दुख इस बात का ज़्यादा है कि ईश्वर अच्छे लोगों को ही हमसे दूर कर रहा है.. ईश्वर से प्रार्थना है कि अब्बास भाई के परिवार को हिम्मत दें..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन