Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण को औकात पर ले आए टिकैत, गांव गांव जल रहीं प्रतियां

उल्टी-सीधी खबरों से नाराज किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान के बाद उनके समर्थकों ने गांव गांव दैनिक जागरण की प्रतियों को फूंकने का काम शुरू कर दिया. इससे परेशान जागरण प्रबंधन ने दैनिक जागरण मेरठ के संपादकीय विभाग के दो वरिष्ठों को टिकैत को मैनेज करने के काम पर लगा दिया.

पता चला है कि टिकैत के करीबियों ने दैनिक जागरण के दोनों दूतों के सामने दैनिक जागरण के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए आइंदा ऐसी हरकतें न करने की चेतावनी दे डाली. टिकैत के समर्थक दैनिक जागरण के बहिष्कार के आह्वान को वापस लेने के लिए तैयार नहीं हुए.

बताया जाता है कि सत्ता की दलाली के चलते दैनिक जागरण किसान आंदोलन और किसान नेता राकेश टिकैत को बदनाम करने के लिए लगातार बेसिर-पैर की खबरें छाप रहा है. इससे दुखी राकेश टिकैत ने दैनिक जागरण को सबक सिखाने के लिए अपने समर्थकों से इस अखबार के बहिष्कार और इसकी प्रतियां फूंकने का आह्वान कर दिया.

बस क्या था, वेस्ट यूपी समेत बहुत बड़े इलाके के लोगों ने दैनिक जागरण को जलाने का काम शुरू कर दिया. गांव गांव में लोगों ने दैनिक जागरण अब न मंगाने और न पढ़ने का ऐलान कर दिया.

इसके कारण दैनिक जागरण के सरकुलेशन पर काफी तगड़ा असर पड़ा. दैनिक जागरण प्रबंधन ने अपने कर्मियों को इस संकट को मैनेज करने के लिए कहा.

इसके तहत दैनिक जागरण मेरठ से दो लोग टिकैत के आफिस रवाना हुए. पर वहां बात नहीं बनी और बैरंग वापस लौट आए.

देखें ये वीडियो जिसमें दैनिक जागरण की प्रतियां फूंकी जा रही हैं-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन