Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

हर बात के लिए मीडिया की ही जवाबदेही तय नहीं की जा सकती : रवीश कुमार

नई दिल्ली। फिक्की सभागार में रविवार (20  दिसम्बर) को नेशनल दस्तक न्यूज वेब पोर्टल का शानदार शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मीडिया, सिनेमा, शासन और साहित्य जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। उन्होंने इस वेब पोर्टल की सफलता और वांछित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपने आशीर्वाद प्रदान किए। वरिष्ठ पत्रकार श्री रवीश कुमार, जाने माने शायर मुनव्वर राणा, मानवाधिकार कार्यकर्ता के स्टालिन, रिटायर्ड आईएएस अफसर श्री योगेंद्र नारायण, सेंटर फॉर सोशल रिसर्च की डायरेक्टर डॉ. रंजना कुमारी और नेशनल दस्तक के एडिटर इन चीफ श्री अशोक दास ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

शास्त्रीय, भरत नाट्यम, कथक और पाश्चात्य संगीत के फ्यूजन पर आधारित मनोरम नृत्य के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसके बाद विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मौजूदा दौर में पत्रकारिता के लिए चुनौती विषय पर अपने विचार रखते हुए श्री योगेंद्र नारायण ने कहा कि चुनौतियों के बीच नेशनल दस्तक एक उम्मीद की किरण लेकर सामने उपस्थित हुआ है, यह तो अभी शुरुआत भर है। अभी तो लंबा सफर तय करना है। इसके लिए उन्होंने बहुमूल्य व बहुपयोगी सुझाव भी साझा किए।

सुप्रसिद्ध शायर मुनव्वर राणा ने श्री अशोक दास के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि परिवार-समाज में संस्कार भरने की नितांत आवश्यकता है, क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद को मजबूत करने के लिए यह पहली सीढ़ी है। साथ ही उन्होंने नेशनल दस्तक की पूरी टीम को अपनी शुभकामना दी।

श्रीमती रंजना कुमारी ने कहा कि सोशल मीडिया एक दुधारी तलवार के समान है। इसके अगर फायदे हैं तो इसके दुरुपयोग से भयंकर नुकसान की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। अतएव उन्होंने कई विशिष्ट बातों को ध्यान में रखने की नसीहत भी दी ताकि पाठकों के समक्ष उपयोगी चीजें रखी जा सकें और समाज सकारात्मक बदलाव की ओर रुख कर सके।

वरिष्ठ पत्रकार श्री रवीश कुमार ने कहा कि हर बात के लिए केवल मीडिया की ही जवाबदेही तय नहीं की जा सकती। आमजन की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि समाज-देश के निर्माण में वे अपनी रचनात्मक व सकारात्मक भूमिका निभाएं। इसके उपरांत एडिटर इन चीफ अशोक दास ने अपने धन्यवाद भाषण के दौरान सभी अतिथियों द्वारा दिए गए सुझावों को अमल में लाने की दिशा में काम करने का आश्वासन दिया। मंच का संचालन मुंबई से आए रंगमंचकर्मी मानवेंद्र और बलिया (यूपी) में शिक्षिका डॉ. पूजा राय ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन