Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

डॉ. जिन्दल के निधन पर जौनपुर के पत्रकारों ने जताया शोक

JNP Photo1

डॉ. रघुबीर चन्द जिंदल

जौनपुर। इलाहाबाद सहित तमाम जगहों से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र ‘न्यायाधीश’ के संस्थापक-सम्पादक डॉ. रघुबीर चन्द जिन्दल का हृदय गति रूक जाने से 24 जुलाई को निधन हो गया था। इसी क्रम में जौनपुर के पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर शोक जताते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की।

JNP Photo1

JNP Photo1

डॉ. रघुबीर चन्द जिंदल

जौनपुर। इलाहाबाद सहित तमाम जगहों से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र ‘न्यायाधीश’ के संस्थापक-सम्पादक डॉ. रघुबीर चन्द जिन्दल का हृदय गति रूक जाने से 24 जुलाई को निधन हो गया था। इसी क्रम में जौनपुर के पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर शोक जताते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की।

सम्पादक मण्डल जौनपुर के कैम्प कार्यालय पर हुई बैठक में डॉ. जिन्दल के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी सम्पादकों ने उनके संघर्षों पर विशेष चर्चा करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मण्डल के अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में महामंत्री रामजी जायसवाल, कैलाशनाथ, साजिद हमीद, राकेशकांत पाण्डेय, छोटे लाल सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, राज बहादुर यादव, एसबी सिंह, अरविन्द पटेल, यादवेन्द्र दूबे मनोज, विरेन्द्र गुप्ता, मोहन, विरेन्द्र मिश्र विराट उपस्थित रहे।
   
गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक रामजी जायसवाल की अध्यक्षता में नखास स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई शोकसभा में उपस्थित सभी पत्रकारों ने डॉ. जिंदल के निधन पर शोक जताते हुये उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. राम सिंगार शुक्ल ‘गदेला’, महामंत्री संजय अस्थाना, प्रमोद जायसवाल, कैलाशनाथ मिश्र, संतोष सोंथालिया, सूरज साहू, अजीत सोनी, मो. अब्बास, राजेश श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, संजय शर्मा, एसके वर्मा एडवोकेट, राजेश मौर्य, महर्षि सेठ, कुमार कमलेश, दीपक गुप्ता, मिथिलेश सिंह, नौशाद अली, प्रकाश चन्द्र शुक्ल, संजीव सिंह, योगेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
   
वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में श्री जिन्दल के असामयिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की गयी जहां श्री सिंह ने कहा कि वह संघर्ष के प्रेरणाश्रोत रहे। उन्होंने समाचार पत्र के माध्यम से समाजसेवा को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुये आजीवन निर्वहन भी किया। डॉ. जिन्दल वर्ष 1982 से राबर्ट्सगंज से न्यायाधीश समाचार पत्र की शुरूआत साप्ताहिक पत्र के रूप में की जो बाद में इलाहाबाद से सांध्य दैनिक के रूप में शुरू हुआ। वर्ष 2002 में लखनऊ संस्करण की स्थापना करने के पश्चात वर्ष 2008 में दिल्ली संस्करण की शुरूआत की। शोकसभा में समाचार पत्र के प्रतिनिधि यादवेन्द्र दुबे मनोज, लोलारक दूबे, कपिलदेव मौर्य, हसनैन कमर दीपू, राजकुमार सिंह, विद्याधर राय विद्यार्थी, वीरेन्द्र पाण्डेय, शशिराज सिनहा, अखिलेश तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, संजय चैरसिया सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

 

मूल ख़बरः

‘न्यायाधीश’ पत्र समूह के संस्थापक-संपादक डॉ. रघुबीरचंद जिन्दल का निधन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन