Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ज़ी न्यूज़ अजमेर के ब्यूरो हेड मनवीर सिंह चुंडावत के स्टिंग ऑपरेशन से हुआ नीट और जेईई की परीक्षा में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़

श्रवण सिंह राठौड़-

  • साहसी और खोजपूर्ण पत्रकारिता की बधाई

ज़ी न्यूज़ अजमेर के ब्यूरो हेड मनवीर सिंह चुण्डावत बड़ी बधाई के हकदार है। उन्होंने मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में पैसे लेकर कमजोर स्टूडेंट्स को गलत तरीके से पास कराने वाले एक बड़े शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

सामान्य सीट के लिए एक – एक करोड़ तक लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने वाले गिरोह पर वरिष्ठ पत्रकार मनवीर सिंह चुण्डावत निगाह रखे हुए थे। अपनी कड़ी मेहनत, रिस्क उठाने की क्षमता और खोजी प्रवर्ति की बदौलत इस गिरोह के तह में जाने में वो आखिरकार सफल रहे। वरिष्ठ पत्रकार मनवीर सिंह चुण्डावत ने पहले अपने ज़ी न्यूज़ के सीईओ पुरुषोत्तम जी और राजस्थान हेड मनोज माथुर जी को भरोसे में लेकर इस गिरोह का स्टिंग ऑपरेशन किया।

कानून की पालना करते हुए वरिष्ठ पत्रकार मनवीर सिंह जी ने सारे तथ्यों और इस स्टिंग के बारे में पुलिस के आला अधिकारियों को भी अवगत कराया। ज़ी न्यूज़ ने इस नेशनल लेवल के स्टिंग ऑपरेशन का 10 सितम्बर को खुलासा किया। इसके साथ ही पुलिस ने दबिश देकर इस गिरोह के आरोपियों को पैसे एडमिशन कराने के नाम पर पैसे लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आगे कई प्रकार के खुलासे सम्भव है।

आप कल्पना करो कि पैसे लेकर हर साल मेडिकल कालेज में प्रवेश लेने ऐसे अयोग्य स्टूडेंट्स डॉक्टर्स बनकर इस समाज, मानवता और देश को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसका अंदाजा लगाना भी कठिन है।

मैं इस उपलब्धि पर साहसी और खोजी पत्रकार श्री मनवीर सिंह चुण्डावत को दिल की गहराइयों से बधाई देना चाहता हूं। साथ ही इस रिपोर्ट को टीवी पर दिखाने को लेकर ज़ी राजस्थान के हेड मनोज माथुर जी और सीईओ पुरुषोत्तम जी वैष्णव को भी बधाई देता हूँ। उम्मीद करता हूँ कि सिस्टम में सुधार की ये परंपरा आगे बढेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन