Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जौनपुर के आनंद देव समेत 25 पत्रकारों को मिली एनएफआई की मीडिया फेलोशिप

जौनपुर। नेशनल फाउंडेशन फार इंडिया (एनएफआई) ने मीडिया फेलोशिप के लिए जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार आनंद देव का चयन किया है।

एनएफआई ने स्वतंत्र पत्रकारों की मदद के लिए मीडिया फेलोशिप की तीसरी कड़ी में देश भर से 25 स्वतंत्र पत्रकारों का चयन इस बार किया है। इसमें जौनपुर से आनंद देव का चयन हुआ है। उनके चयन पर जिले के पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी है।

एनएफआई के जूरी सदस्य वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, खबर लहरिया की प्रधान संपादक कविता देवी, वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी, एनएफआई मीडिया फैलोशिप प्रोग्राम के सलाहकार कुमारसंभव और संपादक महताब आलम की सहमति के बाद बुधवार को इसकी घोषणा नई दिल्ली में की गई।

इस फेलोशिप के लिए सितंबर माह में एनएफआई ने देश भर के स्वतंत्र पत्रकारों से संबंधित विषयों पर प्रोजेक्ट के साथ आवेदन मांगा था। इस फेलोशिप के तहत ​चयनित पत्रकार आनंद देव गोमती नदी में बढ़ते प्रदूषण पर रिसर्च के साथ ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेंगे। आनंद देव स्वतंत्र पत्रकार हैं और उन्हें दो बड़े अखबारों के साथ काम करने का 10 साल का अनुभव है।

देखें किन किन पत्रकारों को ये फेलोशिप मिली है-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन