Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गणित के लिए प्रतिष्ठित रामानुजन अवार्ड इस भारतीय महिला को मिला

श्याम सिंह रावत-

कोलकाता स्थित इंडियन स्टैटिस्टकल इंस्टीट्यूट (ISI) की प्रोफेसर सुश्री नीना गुप्ता को विश्व में गणित के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को प्रदान किये जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ‘विकासशील देशों के युवा गणितज्ञों का 2021 DST-ICTP-IMU रामानुजन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

इस महत्वपूर्ण समाचार को देश के प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रमुख स्थान मिलना चाहिए था, किंतु देश के मुख्यधारा के मीडिया पर काबिज़ कॉरपोरेट घरानों को इससे कोई विशेष लाभ होता नजर नहीं आया तो सारा ध्यान मिस यूनिवर्स खिताब की विजेता पर ही केंद्रित रखा गया।

यह ठीक है कि मिस यूनिवर्स खिताब की विजेता ने भी देश को सम्मान दिलाया है लेकिन अध्यापन के क्षेत्र में कार्यरत प्रोफेसर नीना गुप्ता और दुनिया भर में एक महान गणितज्ञ के रूप में समादृत रामानुजन के नाम से जुड़े पुरस्कार की खबर को गायब कर देना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

सबकुछ पैसे की तराजू पर तौलने की यह प्रवृत्ति हमें कहां ले जायेगी? सुश्री नीना गुप्ता जी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन