Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पीपीएस से आईपीएस बने इन पुलिस अफसरों को समय से पहले मिल जाएगा डीआईजी पद पर प्रमोशन

Santosh Kumar Singh-

मित्रों, मेरे प्रस्तावित प्रमोशन पर आप सभी की प्रतिक्रियाओं से अभिभूत हूँ। आप सबका यह प्यार,आपकी शुभकामनाएं, मेरे जीवन की अमूल्य उपलब्धि है।

शायद यह अप्रत्याशित प्रमोशन भी आपकी शुभकामनाओं का प्रतिफल है। हमें IPS में प्रमोशन के बाद भारत सरकार द्वारा 2009 बैच मिला था। 27 दिसंबर को DPC हुई जिसमें हमें स्वभाविक रूप से सेलेक्शन ग्रेड मिला होगा 1/1/22 से। उक्त DPC दिन में 2 बजे के आसपास हुई।

हमारे साथ के एक IPS अधिकारी राहुल यादवेन्दु जिन्हें तकनीकी कारणों से 2010 बैच मिला था, ने कोर्ट में अकेले प्रयास किया कि हम लोगों की सीनियोरिटी गलत है। कोर्ट ने उनकी बात को सही माना और उन्हें 2008 की सीनियोरिटी देते हुए उनके ऊपर के हम सभी को 2008 बैच की सीनियोरिटी दी। भारत सरकार द्वारा इस सम्बंध में आदेश 27/12/21 को जारी किया गया जो शाम को उत्तर प्रदेश शासन को प्राप्त हुआ।

2008 बैच आवंटित होने के कारण जो प्रमोशन 1/1/23 को DIG के पद पर प्राप्त होना था, अब वह 1/1/ 22 से मिलेगा। अब शीघ्र ही DPC के बाद आदेश जारी होंगे।

मैं हृदय से आप सभी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।

सादर, सस्नेह आपका
सन्तोष

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह की एफबी वॉल से साभार.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन