Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी न्यूज की बहादुर रिपोर्टर प्रतिमा मिश्रा, ऐसे ही काम करती रहो, डरना मत कभी : अजीत अंजुम

Ajit Anjum : ABP की बहादुर रिपोर्टर प्रतिमा मिश्रा…. ऐसे ही काम करती रहो.. डरना मत कभी… झुकना मत कभी… तुम्हारे जैसी रिपोर्टर और पत्रकार की देश को ज़रूरत है… उन्मादी भीड़ में शामिल हुए लोगों को ये हक़ किसने दिया कि वो सबको देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटे… ये देश जितना उनका है, उतना ही तुम्हारा और हमारा… आप भी सरेआम गुंडागर्दी करने वाले इस वकील को देखिए… इसका वश चले तो सवाल पूछने वाली इस युवा रिपोर्टर को मौके पर ही देशद्रोही घोषित कर दे…

वीडियो लिंक नीचे है, क्लिक करें :

https://www.youtube.com/watch?v=N-TQuCuuWz0

मैं भारत माता की जय बोलता हूँ और बोलूंगा …
मैं वंदे मातरम् बोलता हूँ और बोलूंगा …
मैं जय हिन्द बोलता हूँ और बोलूंगा …

कहीं दूर से भी अगर जन गण मन की आवाज़ सुनाई देती है तो उसके सम्मान में तब तक खड़ा रहता हूँ, जब तक खत्म न हो जाए … ये सब मैं करता हूँ और करूँगा लेकिन आपके डर से या आपसे देशभक्ति का सर्टिफिकेट लेने के लिए नहीं करूँगा …

9 साल की मेरी बेटी भी सिनेमा हॉल में जन गण मन सुनते ही सबसे पहले खड़ी होती है… पठानकोट पर हमले के वक़्त वो भी अपनी पढाई और कार्टून देखना छोड़ मेरे साथ घंटों न्यूज़ चैनल देखती है और बार-बार यही पूछती है- ”पापा, ये टेररिस्ट कब मारे जाएंगे…” इसलिए आपको ये हक़ किसने दिया कि आप बार बार हमारा इम्तेहान लें और आपके हिसाब से… आपके सिलेबस के हिसाब से हम सर्टिफिकेट के तलबगार हों… नहीं चाहिए हमें आपसे देशभक्ति का सर्टिफिकेट….

यही हाल रहा तो देश के हर जिले में देशभक्ति प्रमाण पत्र वितरण केंद्र खुलेगा… हर नागरिक को nationalist के टेस्ट में पास करने के इम्तेहान से गुजरना होगा और देशभक्त व देशद्रोही का सर्टिफिकेट देने वाले लोग आपकी हर असहमति पर आपको देशद्रोही कहेंगे.. देशप्रेम का ठेका ऐसे लोगों ने खुद ही ले लिया है जो उनके साथ नारे और उनके मुताबिक जयकारे नहीं लगाएगा, वो देशद्रोही करार कर दिया जाएगा.

इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Anurag sharma

    March 31, 2020 at 7:43 am

    प्रतिमा जी आप बहुत सुन्दर तो हैं ही पर बहुत ही हिम्मत वाली भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन