Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान के पत्रकार ने नहीं दिए किराना दुकानदार के 11,000 रुपये!

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत की तहसील बीसलपुर के प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र “हिंदुस्तान” के पत्रकार पातीराम गंगवार पर एक किराना दुकानदार की करीब 11,000 की उधारी चुकता ना करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को बीसलपुर के ही कई पत्रकारों ने बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, पीलीभीत पुलिस यूपी पुलिस को ट्वीट करके कहा है कि पीलीभीत के बीसलपुर नगर में स्थित टिकरी वाली किराना स्टोर मालिक ने बताया, पातीराम गंगवार जो अपने आपको पत्रकार बताता है, 4 साल पूर्व लगभग 11000 का सामान लिया और पैसे चुकाने से कर रहा इनकार। दुकान मालिक काट रहा पातीराम के चक्कर।

ट्विटर पर दुकानदार का 22 सेकंड का वीडियो भी अपलोड किया गया है जिसमें दुकान मालिक अपना नाम महेश कुमार बता रहा है। वीडियो में उसका कहना है कि पातीराम गंगवार उसकी दुकान से 10,929 का सामान ले गए थे। वर्ष 2018 का बकाया है। यह हमारे पैसे पत्रकारिता की दम पर नहीं दे रहे हैं। करीब 4 साल हो गए हैं। हमने कई बार बात की तो कहा कि आज दे देंगे, कल दे देंगे। अभी तक पैसे नहीं दिए हैं।

बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने इस मामले में पीलीभीत पुलिस से कार्रवाई करने को कहा है। पीलीभीत पुलिस व यूपी पुलिस ने ट्विटर के जवाब में कहा है कि बीसलपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई जाए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर विधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बीसलपुर के पत्रकारों के दो खेमे आमने-सामने आ गए। सभी अपने अपने तरीके से गंभीर टिप्पणियां कर रहे हैं। कुल मिलाकर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान के बरेली यूनिट के अंतर्गत बीसलपुर तहसील संवाददाता पातीराम गंगवार को लेकर अखबार की जमकर फजीहत हो रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन