Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘इंडिया न्यूज’ चैनल के मालिक को उनके ही ड्राइवर ने जान से मारने की कोशिश की! (देखें तस्वीरें)

यशवंत सिंह-

नोएडा : इंडिया न्यूज चैनल के मालिक कार्तिकेय शर्मा अपने मित्र अशोक डोगरा के साथ इंडिया न्यूज चैनल के आफिस से दिल्ली के जोरबाग स्थित अपने घर जा रहे थे. तभी कार ड्राइवर ने कार को बार बार टक्कर मार कर इन दोनों की जान लेने की कोशिश की.

बात 27-28 मार्च की रात की है. इंडिया न्यूज़ चैनल का आफिस नोएडा के सेक्टर तीन में है. कार्तिकेय शर्मा के ड्राइवर राम प्रकाश ने उनकी मर्सिडीज कार निकाली और दोनों को लेकर चल पड़ा. कार चालक रामप्रकाश मर्सिडीज को लेकर रजनीगंधा चौराहे के अंडरपास पर पहुंचा. इसके बाद उसने कार की स्पीड असामान्य रूप से बढ़ा दी. कार्तिकेय शर्मा के तो होश उड़ गये. उन्होंने ड्राइवर को डांटा और स्पीड कम करने को कहा. पर चालक रामप्रकाश पर कोई असर नहीं हुआ. उस पर जैसे खून चढ़ गया हो.

ड्राइवर रामप्रकाश कार को डीएनडी पर ले जाकर साइड से दीवार में टक्कर मारना शुरू कर दिया. टक्कर पीछे के उस साइड से मार रहा था जिस तरफ कार्तिकेय शर्मा बैठे हुए थे. इसके बाद उसने कार को बैक करते हुए कस कर टक्कर मारी. कार्तिकेय शर्मा और उनके मित्र को मौत साक्षात नजर आने लगी. ये लोग चिल्लाने लगे और अपनी जान की गुहार लगाने लगे. किसी तरह ये लोग कार से निकल कर भागे. पुलिस ने सूचना मिलते ही ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया और आईपीसी की धारा 307 में मुकदमा लिखकर उसे जेल भेज दिया.

देखें स्थानीय अखबार में इस संबंध में प्रकाशित खबर-

कार्तिकेय शर्मा की ठोंकी गई गाड़ी की हालत देखिए…

भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह की रिपोर्ट. संपर्क : [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन