Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ऐन मौके पर महिला एंकर को चक्कर आ गया!

भोपाल : भोपाल दूरदर्शन का समाचार विभाग पिछले कुछ महीनों लगातार चर्चाओं में है. कुछ दिन पहले पीएम नरेन्द्र मोदी के मध्यप्रदेश दौरे के न्यूज़ कवरेज को नहीं दिखा कर एक बार फिर अपनी लचर कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया. दिलचस्प तथ्य यह है कि राष्ट्रीय चैनल डीडी न्यूज़ पर उसका प्रसारण हुआ लेकिन भोपाल दूरदर्शन पर नहीं. बताया गया है कि प्रदेश के दर्शक दूरदर्शन के विभागीय समन्वय के अभाव की वजह से पीएम मोदी को देखने से वंचित रह गए. प्रधानमन्त्री के कार्यक्रमों को लेकर इस तरह की उदासीनता निश्चित ही विचारणीय प्रश्न के दायरे में आता है. पीएम के न्यूज़ कवरेज को लेकर यह लापरवाही गंभीर मुद्दा है.

भोपाल दूरदर्शन समाचारों को छोड़कर राजनीतिक दांव-पेंच का अखाड़ा बन चुका है. दो डायरेक्टरों के अंदरूनी खींचतान के अलावे रोज कार्यप्रणाली के नित्य नए किस्से का गढ़ है. इतना ही नहीं अफसरों के मनमानीपूर्ण व्यवहारों के कारण प्रदेश में फैले संवाददाताओं का कामकाज पर से विश्वास खत्म हो चुका है. दूरदर्शन समाचारों की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले रिपोर्टरों का मनोबल इस कदर टूट चुका कि वे संशय की हालत में हैं. दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मध्यप्रदेश आगमन पर जहाँ एक डायरेक्टर ने अपनी उपलब्धि फेसबुक और सोशल मीडिया पर कुछ यूं व्यक्त किया…

”प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कल 18 फरवरी 2016 को अपनी मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान राजधानी भोपाल से लगे सीहोर जिले के ग्राम शेरपुर में किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। दूरदर्शन मध्यप्रदेश ने कार्यक्रम के लाइव कवरेज के लिए व्यापक प्रबंध किये हैं। सीधे प्रसारण के लिए बैंगलोर तथा हैदराबाद से डीएसएनजी वैन पहुँच गई हैं। संवाददाता आदित्य श्रीवास्तव के साथ ईएनजी टीम ने आज विभिन्न बुलेटिनों के लिए कार्यक्रम स्थल से तैयारियों का न्यूज़ कवरेज किया।”

सिर्फ इतना ही नहीं, लगातार अपडेट भी देते रहे, कुछ इस तरह “सीहोर जिले के शेरपुर में आयोजित किसान महा सम्मेलन में अपार भीड़ उमड़ी। भोपाल इंदौर मार्ग पर 10 कि.मी. से भी अधिक लंबा अभूतपूर्व ट्रैफिक जाम लगा। फोर लेन पर हज़ारों वाहन फंसे।“

कहा तो यह जा रहा है कि भोपाल मे बैठे को-ओर्डीनेटर डिप्टी डायरेक्टर ने मध्यप्रदेश दूरदर्शन पर अपने प्रतिरोध स्वरुप यह खबर ही नही दिखाई. मध्यप्रदेश दूरदर्शन पर पीएम का दौरा जो लाईव दिखाया जाना था वह दिखाई ही नहीं गई. दिल्ली दूरदर्शन ने अपने  बेहतर तालमेल संयोजन से उस खबर को लाईव कर दिखाया और मध्यप्रदेश के समाचार एकांश ने लगातार अपने प्रदर्शन को स्वाभाविक बनाये हुए तकनीकी त्रुटियों को कारण बताते हुए प्रसारित नही किया. पिछले दिनों आकाशवाणी इन्दौर के विविध भारती पर रोज सुबह 10.30 बजे प्रसारित होने वाला बुलेटिन भी प्रसारित नहीं हो पाया था. जिम्मेदार अधिकारी का कहना था कि ऐन मौके पर महिला एंकर को चक्कर आ गया. जबकि वजह कुछ और थी. इस बारे में मध्य प्रदेश के अखबारों में छपी खबर देख सकते हैं.

भोपाल से एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन