Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आईबीसी24 चैनल से एग्जीक्यूटिव एडिटर और मैनेजिंग एडिटर दोनों हटाए गए

छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित आईबीसी24 न्यूज चैनल से खबर आ रही है कि प्रबंधन ने एक साथ दो बड़े विकेट गिरा दिए हैं.

चैनल के एग्जेक्यूटिव एडिटर अंशुमान शर्मा और मैनेजिंग एडिटर शिरीष मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। ये दोनों संस्थान की स्थापना के समय से जुड़े थे। ये करीब 15 साल तक रहे और फर्श से अर्श तक का सफर तय किया।

उन्हें चैनल से क्यों निकाला गया, इसका पता अभी तक नहीं चला है। इस बारे में जानकारी के लिए जब भड़ास की तरफ से अंशुमान शर्मा को फोन किया गया तो हटाए जाने का कारण पूछे जाते ही फोन काट दिया.

फिलहाल जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं. ये पता नहीं चल पाया है कि इनकी जगह किनको नई नियुक्ति मिली है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन