Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘देश बंधु’ का ये एग्जिट पोल तो कुछ और ही कह रहा है!


आलोक पाठक-

पिछले चार विधानसभा चुनावों में सभी एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल। इसलिए दस मार्च को आज आया एग्जिट पोल गलत साबित हो सकता है। वैसे 90% एग्जिट पोल गलत साबित हुएं हैं।


अनिल पांडेय-

गोदी मीडिया के न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल से नमक का कर्ज अदा कर दिया।


गोलेश स्वामी-

देश के सभी प्रमुख चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में भाजपा की फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। सच्चाई 10 मार्च को मतगणना से पता चलेगी, क्योंकि एग्जिट पोल कभी सही तो कभी गलत होते हैं। यह बात दीगर है कि कोई भी एग्जिट पोल विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को बहुमत नहीं दिखा रहा है।


धर्मवीर-

BJP हैंडल से जारी एक Pdf वायरल है । इसमें BJP के अनुसार UP में उसको मिल सकने वाली सीट्स की संख्या लिखी गई है । यह 24 पेज़ का बड़ा PDF है जिसमें जाति , धर्म आदि के आधार पर BJP की सम्भावित सीट्स बताई गई हैं ….

आज शाम पाँच बजे से ही कमोबेश हर चैनल पर भी इसी प्रकार की संख्या के साथ ExitPoll दिखाए जा रहे हैं । इसे संयोग समझा जाए या प्रयोग ..?


सत्येंद्र पीएस-

अगर इतने प्रचण्ड बहुमत के बावजूद भाजपा हारती है तो ईवीएम की जगह उसे चुनाव आयोग से एग्जिट पोल के आधार पर सरकार गठन की मांग करनी चाहिए। और जीते भी तो एग्जिट पोल से ही चुनाव होना चाहिए जिससे चुनाव कराने का राष्ट्र का अरबों रुपया बच सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन