Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘हिंदुस्तान’ अखबार बदल गया, देखिए राजेश जेटली का कमाल!

हिंदुस्तान अखबार ने आज से नया रूप रंग धर लिया है. इस अखबार में काफी कुछ बदल गया है. ओवरआल देखने पर फीलगुड का एहसास होता है. हिंदी अखबार समय के साथ अपडेट और अपग्रेड करने में लगे रहते हैं. हिंदुस्तान अखबार ने इसी क्रम में खुद को काफी संवारा निखारा है.

हिंदुस्तान अखबार के ग्रुप डिजाइन हेड और एक्जीक्यूटिव एडिटर राजेश जेटली के नेतृत्व में हुए इस बदलाव के बारे में फीडबैक काफी पाजिटिव है. आज से जो कुछ प्रमुख बदलाव हुआ है उसमें फर्स्ट पेज पर ‘प्रमुख पांच’ नामक कालम का शुरू किया जाना है जिसमें अंदर की मुख्य खबरों का सार है.

ध्यान से देखने पर पता चलता है कि अखबार का लोगो/मास्टहेड थोड़ा-सा बदल गया है. हाइट भी कम लग रही है. QR कोड का प्रयोग जगह-जगह किया गया है जिससे पाठक इसे स्कैन कर सीधे वेबसाइट पर जाकर खबरों को विस्तार से पढ़ सकें. कई जगहों पर जानकारी कार्ड का इस्तेमाल हुआ है जिसे सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं. ब्रीफ न्यूज़ के लिए ’30 सेकंड’ नामक कालम शुरू हुआ है जो फटाफट खबरों के लिए है.

अंदर के पन्नों पर ‘सोशल मीडिया से’ कॉलम शुरू हुआ है जिसमें सोशल मीडिया के कमेंट हैं. कई अन्य तकनीकी बदलाव भी किए गए हैं. कुल मिलाकर अखबार को डिजिटल युग के लायक बनाने का प्रयास किया गया है.

ज्ञात हो कि हिंदुस्तान अखबार के ग्रुप डिजाइन हेड और एक्जीक्यूटिव एडिटर राजेश जेटली लंबे समय से प्रिंट मीडिया से संबद्ध हैं और अमर उजाला समेत कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन