Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पाँच राज्यों के चुनाव परिणाम की बड़ी बातें

मनोज मलयानिल-

मोदी की अगुआई में बीजेपी की आंधी जारी है। पाँच राज्यों के चुनाव परिणाम की बड़ी बातें जानिए…

  • युवाओं के देश में जनता को परिवारवाद स्वीकार नहीं।बादल परिवार, यादव परिवार, नेहरू गांधी परिवार को जनता ने अस्वीकार किया।
  • 2014, 2017, 2019 और अब 2022 में भी अखिलेश यादव की लगातार चौथी हार।
  • 2012, 2014, 2017, 2019, 2022 में मायावती की लगातार पांचवी बड़ी हार।
  • यूपी में राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी की भी बुरी हार। राहुल अमेठी से भी बाहर हुए, प्रियंका गांधी वाड्रा भी यूपी को स्वीकार नहीं।
  • बाबा योगी आदित्यनाथ यूपी के सबसे कामयाब मुख्यमंत्री. यूपी में ऐसा पहली बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री पांच साल बाद दोबारा मुख्यमंत्री बनेगा।योगी का क़द बीजेपी के बड़े राष्ट्रीय नेताओं के क़द के समकक्ष।
  • न यादव, न जाट, न ठाकुर, न पंडित, न obc वर्ग। इन सबमें सबसे ऊपर सबसे बड़ा फैक्टर लाभार्थी वर्ग।
  • कुछ कमियों, खामियों(कोरोना, बेरोज़गारी) के बाद भी जनता ने दिया बीजेपी को समर्थन। भरोसा इस बात का कि तुम्हीं से मोहब्बत तुम्ही से लड़ाई…।
  • 2017, 2019 की तरह राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, लाभकारी योजनाएं और जातीय समीकरण बीजेपी की जीत के बड़े फैक्टर।
  • पंजाब में जबरदस्त जीत के बाद अरविंद केजरीवाल का कद बड़ा हुआ। केजरीवाल अब खुले एलान के साथ खुद को कांग्रेस का एक मात्र विकल्प बताएंगे।
  • गांधी नेहरू परिवार से कांग्रेस अगर मुक्त नही हुई तो पार्टी इतिहास बन जाएगी।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन