Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

चीन के दस शहरों में लॉक डाउन क्या इशारा कर रहा है!

सारंग उपाध्याय-

चीन से आती खबरें- 10 शहरों में लॉकडाउन 3 करोड़ लोग घरों में कैद… दो तीन दिन से इस खबर को इग्नोर कर रहा था लेकिन आज इसका ताप भीतर उतर आया है. वैसे भी मई अभी आई नहीं है सो मई को लेकर बीते साल की आशंकाएं पहले से रहीं हैं और इधर आज कोरोना की नई लहर से जूझते चीन की खबर को इग्नोर मोड से बाहर निकाला तो जरा सोचने पर मजबूर हुआ.

सोचने लायक वजह भी है खासतौर पर तब जबकि भारत में कोरोना के सरकारी आंकड़े कोरोना महामारी की समाप्ति की घोषणा कर रहे हैं वहीं चीन में 10 शहरों में लॉकडाउन लग चुका है और 3 करोड़ लोग घरों में कैद कर दिए गए हैं. इसमें चीन का शेंजेन का टेक हब शामिल है, जहां तकरीबन 1.70 करोड़ लोग रहते हैं.

इधर चीन में ही आज कोरोना संक्रमण के नए मरीजों का आंकड़ा 5280 है. बताया जा रहा है यह संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है.

इधर पूरे कारोना काल में अपनी आधी-अधूरी और तकरीबन बेअसर रही चेतावनियों के बीच डब्ल्यूएचओ फिर एक चेतावनी के साथ दुनिया के माथे को गर्म कर रहा है कि डेल्टा व ओमिक्रॉन वैरिएंट से मिलकर जो नया वैरिएंट बन रहा है चौथी लहर का जहर फैलाएगा.

इस संदर्भ में WHO की मारिया वान करखोव ने ट्वीट किया है कि दुनिया में ओमिक्रॉन और डेल्टा के मिश्रण से नया वैरिएंट विकसित हो रहा है-

बहरहाल, मैं सोच रहा हूं बाकी सब तो खबरें हैं इनकी आदत सी हो गई है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का क्या हिसाब है क्योंकि यही वह रास्ता है जहां से भारत में संक्रमण की हवाएं अंधड़ बनकर प्रवेश करती हैं-

करती रहीं हैं-

उम्मीद है चुनावी विजय के उत्साह के बीच सरकार का ध्यान पड़ोस में उठ रही आशंकाओं पर भी होगा क्योंकि वे तो निपट लेते हैं बाकी मुसीबत हमारी ही नहीं दुनिया की हो जाती है-

दो साल पहले भी यही हुआ था यकीन ना हो तो पहली लहर की खबरों पर थोड़ी देर सवार हो जाइए-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन