Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गलत खबर छपने से नाराज गाजीपुर के वकीलों ने दैनिक जागरण अखबार फूंका (देखें तस्वीरें)

गाजीपुर : जिले में आज सुबह से वकीलों ने दैनिक जागरण अखबार के खिलाफ भांति भांति तरीके से गुस्सा निकाला. कल 26 अप्रैल को पेशी पर आये एक अपराधी के उपर गोली मारने की घटना के बाद अधिवक्ताओं ने गोली मारने वाले अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की. वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की निष्क्रियता पर पुलिस व अधिवक्ताओं में झड़प भी हो गयी. कहा जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम और खबर को निष्पक्षता से न प्रकाशित कर दैनिक जागरण ने एकतरफा ट्रीटमेंट दिया. दैनिक जागरण की खबर में कहा गया है कि अधिवक्ताओं ने अपराधी को पकड़ने की कोई कोशिश नहीं बल्कि अपराधियों को भागने में मदद किया.

एकतरफा अधिवक्ताओं के खिलाफ खबर छापने पर आज आक्रोधित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर दैनिक जागरण अखबार की पत्रकारिता पर आक्रोश प्रकट किया. वकीलों ने दैनिक जागरण गाजीपुर के खिलाफ मानहानि का नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है. पूरे मामले से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी आनंद मिश्रा को सौंपा और तीन दिन के अन्दर जवाब न देने पर मानहानि का मुकदमा दायर करने का ऐलान किया. बाद में वकीलों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय गाजीपुर के सामने दैनिक जागरण की प्रतियां फूंक कर अपना आक्रोश प्रकट किया.

इस पूरे मामले को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. दैनिक जागरण ग़ाज़ीपुर द्वारा गलत न्यूज़ देने के कारण वकीलों की तरफ से स्पष्टीकरण हेतु जागरण को तीन दिन का टाइम दिए जाने के बाद माना जा रहा है कि जागरण प्रबंधन एक स्पष्टीकरण प्रकाशित कर पूरे मामले को रफा दफा करने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है क्योंकि किसी भी जिले में कोई भी अखबार वकीलों से पंगा लेकर लंबे समय तक नहीं टिक सकता. एसपी और डीएम को ज्ञापन देकर दैनिक जागरण अख़बार का पुतला फूंकने की खबर को वकीलों ने सोशल मीडिया और ह्वाट्सएप के जरिए अपने अपने परिचितों को भेजा ताकि पूरे मामले में जागरण पर दबाव बनाया जा सके. एडवोकेट अयाज अहमद ने कहा कि जागरण का कृत्य निंदनीय है. हम सभी ऐसी पत्रकारिता की भर्त्सना करते हैं जो सिर्फ एकतरफा है.

वकीलों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित वीडियो और अन्य तस्वीरें देखने के लिए अगले पेज पर जाने हेतु नीचे क्लिक करें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

Pages: 1 2

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन