Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सही साबित हुई दैनिक भास्कर रांची की खबर, खंडन भेज कर राज्यपाल सचिवालय ने कराई अपनी फजीहत

झारखंड में कुलपतियों और प्रोवीसी की नियुक्ति के मामले में दैनिक भास्कर, रांची के पोलिटिकल रिपोर्टर विनय चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई खबर सही साबित हुई। इस खबर के बारे में खंडन भेज कर झारखंड के राजभवन सचिवालय ने अपनी खूब फजीहत कराई है।

18 जून को दैनिक भास्कर रांची ने अपने पहले पेज पर ब्रेकिंग समाचार दिया कि राजभवन ने झारखंड के चार विश्वविद्यालयों के लिए कुलपतियों और दो विवि के प्रोवीसी के नाम तय कर लिए हैं।

अखबार ने प्रमुखता से समाचार छापा कि विनोबा भावे विवि के प्रोवीसी अजीत सिन्हा रांची विवि के कुलपति बनेंगे। कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना के प्राचार्य तपन शांडिल्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति बनेंगे। लाल बहादुर शास्त्री विद्यापीठ दिल्ली के संस्कृत विभागाध्यक्ष सुकदेव भोई विनोद बिहारी महतो विवि धनबाद के कुलपति बनेंगे। कोल्हान विवि की पूर्व वीसी शुक्ला मोहंती जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की वीसी बनेंगी। पवन पोद्दार और बिमल प्रसाद सिंह के बारे में उदघाटित किया गया था कि वे क्रमश: विनोद बिहारी महतो विवि और सिदो कान्हो विवि के प्रोवीसी बनेंगे।

खबर में यह भी दावा किया गया था कि 20 जून को इन नियुक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इस खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय, रांची ने खंडन जारी किया, जिसे भड़ास फोर मीडिया के साथ-साथ दैनिक भास्कर, रांची ने भी छापा।

पर, 20 जून को वहीं हुआ, जो दैनिक भास्कर, रांची ने लिखा था। 20 को नोटिफिकशन निकला और सिर्फ शुक्ला मोहंती को छोड़ कर शेष सभी लोगों के बारे में ब्रेक की गई खबर सच निकली। इस प्रकार यह स्पष्ट है कि दैनिक भास्कर का स्टैंड सही था।

दैनिक भास्कर ने यह खबर ब्रेक की थी
इसके बाद राज्यपाल सचिवालय ने यह खंडन जारी किया था
भड़ास ने इस खंडन को प्रकाशित किया था

जब अधिसूचना जारी हुई, तो स्पष्ट हो गया कि दैनिक भास्कर की खबर प्रमाणिक और सत्य थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन