Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार ने जिले में नए आए अफसर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कराया, देखें वीडियो

एंटी करप्शन टीम एसपी राजीव मल्होत्रा की टीम ने किया गिरफ्तार…. अमरोहा जनपद में मुरादाबाद से आई एंटी करप्शन की टीम ने अपर जिला सूचना अधिकारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. अपर जिला सूचना अधिकारी ने एक पत्रकार से उसके समाचार पत्र के नियमितीकरण करने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी.

अमरोहा के सहायक जिला सूचना अधिकारी भूपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी थाना देहात इलाके में कलेक्ट्रेट परिसर से हुई. पता चला है कि अभी बीते कुछ दिन पहले ही जनपद में आये इस नए नवेले सूचना अधिकारी ने गलत तरीके से कुछ सम्मानित समाचार पत्रों को बदनाम करके पैसे इकट्ठा करने की मंशा से फर्जी प्रेस नोट जारी किया था. इसमें कई सम्मानित समाचार पत्र शामिल थे. उसी में से एक JPN7 समाचार पत्र से सौदेबाजी के चलते आज रंगे हाथ 5000 रुपये लेते गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल गिरफ्तार किए गए सूचना अधिकारी भूपेंद्र सिंह को थाना देहात पर ले जाया गया है जहां पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

देखें संबंधित वीडियो…..

officer arrest Video

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Birbal bansal Bathinda

    September 26, 2019 at 5:34 pm

    Good

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन