Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान अखबार में अपने साथ हुए इस तरह के व्यवहार से अाहत हूं

To

[email protected]

महोदय, शशि शेखर साहब, 

मैं अलीगढ़ में रिटायर प्राइमरी टीचर हूं अौर अब सामाजिक कार्यों में लगा रहता हूं। मुझे अापको यह बताते हुए खुशी तो नहीं हो रही है लेकिन अगर नहीं बताया तो यह अपने हृदय की अावाज की अनदेखी करना होगा। मैंने कुछ वर्षों पहले से हिंदुस्तान अखबार इसलिए पढ़ना शुरू किया क्योंकि अापका लेख इसमें अाता था।

To

[email protected]

महोदय, शशि शेखर साहब, 

मैं अलीगढ़ में रिटायर प्राइमरी टीचर हूं अौर अब सामाजिक कार्यों में लगा रहता हूं। मुझे अापको यह बताते हुए खुशी तो नहीं हो रही है लेकिन अगर नहीं बताया तो यह अपने हृदय की अावाज की अनदेखी करना होगा। मैंने कुछ वर्षों पहले से हिंदुस्तान अखबार इसलिए पढ़ना शुरू किया क्योंकि अापका लेख इसमें अाता था।

अखबार से एक भावनात्मक जुड़ाव हो गया। लेकिन कुछ दिनों पहले जब मैं अखबार के कार्यालय गया तो मुझे एक  अादमी ने पूरे अाफिस के सामने बुरी तरह अपमानित किया। वजह यह कि मैंने पूछ लिया कि मेरी खबर कब छपेगी। इसके बाद जब मैंने पूछा कि अापका नाम क्या है तो वह अमुक अादमी अौर अधिक उग्र होकर गाली गलौज पर उतर अाया। वहीं गार्ड को बुलाकर मुझे धक्के मारकर बाहर निकालने को कह डाला। 

मैंने अपने बेटों को भी यह बात नहीं बताई। किसी को नहीं बताई। लेकिन मैं अखबार जैसी संस्था में अपने साथ हुए इस तरह के व्यवहार से अाहत हूं। मैं जानता हूं कि इस प्रकरण में होगा तो कुछ नहीं लेकिन अापकी न्यायप्रियता के बहुत किस्से सुने हैं। मेरी गोबर्धन में उस समय पोस्टिगं थी जब अाप अाज अखबार के संपादक थे। 

अापका 

एस के चौधरी

सेवा निवृत शिक्षक

निवासी- अमरौली, पोस्ट जवां, जिला अलीगढ़

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. RAKESH KUMAR

    June 11, 2016 at 1:08 pm

    ये आम बात है – अख़बार को हृदय से लगाया बस यही आपकी गलती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन