Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

पुलिस को निशाने पर रखने वाला बॉबी कटारिया गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर ‘सबक’ सिखाया जा रहा

हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने बॉबी कटारिया नामक सोशल मीडिया के एक चर्चित शख्स को गिरफ्तार कर छह दिनों से रिमांड पर लिया हुआ है. बाबी कटारिया को बीते रविवार को गुरुग्राम की पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था. बॉबी कटारिया युवा एकता जिंदाबाद फाउंडेशन चलाते हैं जिसके वे खुद अध्यक्ष हैं. उन्हें आज भी गुरुग्राम की कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं चर्चा है कि फरीदाबाद पुलिस आज फिर गुरुग्राम कोर्ट पहुंचेगी जहाँ जमानत मिलने पर बॉबी को गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी.  बॉबी को पहले चार दिन, उसके बाद दो दिन कुल छह दिन की रिमांड पर लिया जा चुका है. इससे उनके समर्थक दुखी हैं.

हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने बॉबी कटारिया नामक सोशल मीडिया के एक चर्चित शख्स को गिरफ्तार कर छह दिनों से रिमांड पर लिया हुआ है. बाबी कटारिया को बीते रविवार को गुरुग्राम की पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था. बॉबी कटारिया युवा एकता जिंदाबाद फाउंडेशन चलाते हैं जिसके वे खुद अध्यक्ष हैं. उन्हें आज भी गुरुग्राम की कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं चर्चा है कि फरीदाबाद पुलिस आज फिर गुरुग्राम कोर्ट पहुंचेगी जहाँ जमानत मिलने पर बॉबी को गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी.  बॉबी को पहले चार दिन, उसके बाद दो दिन कुल छह दिन की रिमांड पर लिया जा चुका है. इससे उनके समर्थक दुखी हैं.

बॉबी सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन के गलत कामों का खुलासा करते हुए वीडियो पोस्ट करता था। वीडियो में वह बड़े-बड़े पुलिस अधिकारियों को गाली देता था। बाबी के वीडियोज ह्वाट्सअप से लेकर फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर आदि पर खूब वायरल होते थे. इन वीडियोज में बाबी पुलिस से आमने-सामने पंगा लेता और पुलिस के गलत कामों का खुलासा करते हुए पीड़ित का साथ देता नजर आता. खुद को भगत सिंह का अनुयायी बताने वाले बाबी के नाम का पुलिस विभाग में खौफ हो गया था.

कुछ पुलिस वालों का कहना है कि समाज में, हर घर में, हर विभाग में अच्छे और बुरे लोग रहते हैं लेकिन पूरे परिवार और पूरे समाज को बदनाम करना अच्छी बात नहीं है. आरोप है कि बॉबी पूरे पुलिस डिपार्टमेंट को गाली ही नहीं, धमकी भी देता था. इस कारण कई पुलिस अधिकारियों का परिवार परेशान था. चर्चा है कि पुलिस ने रिमांड पर लेकर बॉबी कटारिया का जबरदस्त उत्पीड़ना किया है.

उधर यह भी बताया जा रहा है कि लाखों समर्थकों का दावा करने वाले बॉबी को जमानत करवाने वालों को ढूंढना पड़ रहा है. तभी तो बाबी के पेज पर लिखा गया था कि कोई आरसी और दो फोटो लेकर कोर्ट पहुंचे. बताया जा रहा है कि उनके लाखों समर्थकों में से कोई भी कोर्ट में नहीं पहुंचा. कोर्ट ने बाबी कटारिया को पहले चार दिन फिर दो दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया है. यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने झूठे आरोप लगाकर एफआईआर लिखा और गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का मकसद बाबी को सबक सिखाना था.

इस बीच, गुरुग्राम पुलिस के रिमांड पर चल रहे बॉबी कटारिया के एक समर्थक का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें समर्थक का कहना है कि पुलिस बॉबी कटारिया का बुरा हाल कर रही है। वीडियो में कहा जा रहा है कि कोर्ट में भी बॉबी कटारिया को लात मार कर ले जाया जा रहा था। वीडियो में कहा गया है कि अभी बॉबी कटारिया गुरुग्राम पुलिस की रिमांड पर है। उसके बाद फरीदाबाद पुलिस उन्हें रिमांड पर लेगी। फिर सहारनपुर पुलिस उन्हें रिमांड पर लेगी। इस तरह कई दिन तक रिमांड पर रहकर बॉबी कटारिया का पुलिस बुरा हाल कर देगी। वीडियो में जज पर भी सवाल उठाया गया है और कहा गया है कि जज ने चार दिन की रिमांड के बाद बॉबी का मेडिकल नहीं होने दिया। वीडियो में बताया गया है कि बॉबी की जान को खतरा है। वीडियो पोस्ट करने वाला युवक रो भी रहा है। देखें संबंधित वीडियो…

फेसबुक पर बाबी कटारिया को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. देखें दो चुनिंदा टिप्पणियां…

मुकुल गुप्ता : हरियाणा के युवक बाबी कटारिया के वीडियो हम सबने देखे हैं. इसमें हमने उसको लोगों की मदद करते हुए हुए देखा तो पुलिस महकमे के अधिकारियों के लिए गलत भाषा का प्रयोग करते भी सुना। मानते हैं कि ऐसी भाषा उचित नहीं थी…. लेकिन जिस प्रकार वीडियो में उसको आम लोग की मदद करते देखा, वो प्रशंसनीय कार्य था। हमें नहीं मालूम कि उसके खिलाफ क्या केस दर्ज कर पुलिस रिमांड में भेजा गया, लेकिन वीडियो में युवक ने जो कहा, उसके अनुसार लगा कि बाबी कटारिया के साथ अब कुछ गलत हो रहा है। सो पुलिस रिमांड खत्म कर इस मामले की तुरंत जांच की जानी चाहिए। ठीक है कि उसकी जुबान पुलिस महकमे के लिए सही नहीं थी, लेकिन ये भी सच है कि पुलिस ही क्या, किसी भी महकमे में शत प्रतिशत ईमानदार नहीं देखे जाते। जज साहब भी अगर रिमांड पर देने से पहले, ऐसे मददगार युवक के कार्य देख लेते तो वो पुनः रिमांड पर देने से पहले जरुर सोचते।

Abhi Jat : आखिर में बाबी को फंसा ही दिया। बाबी ने प्रशासन की नाक में दम कर रखा था। कोई भी आराम से नही सो पा रहा था। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग सब परेशान थे। शासन और प्रशासन के गलत कामों का विरोध मत करना,  नहीं तो ऐसे ही फंसाये जाओगे।

उधऱ, बाबी के मां का एक मेल मीडिया वालों के पास गया है, जिसमें ये लिखा हुआ है- ”प्लीज सर मेरी आपसे हाथ जोड़ कर विनती हैं मदद कीजिये बॉबी कटारिया की. उसे बहुत मारा है पुलिस वालो ने. बहुत मारा. इस मार के आगे थर्ड डिग्री कुछ नहीं है. मेरा बेटा शेर था. आज वो कुछ भी नहीं है. बिना एफआईआर के उठा कर ले गए पुलिस वाले. एफआईआर बाद में लिखी थी पुलिस वालों ने. आप तो जानते हो बॉबी कटारिया लोगों की हेल्प करता था. गुरुग्राम में क्या, पूरे देश में करता था. उसे 4 दिन की रिमांड पर लेकर उसकी जो हालत की है पुलिस वाले ने, इस पर मीडिया भी नहीं बोल रहा. 4 दिन की रिमांड के बाद भी कोर्ट ने और 2 दिन की रिमांड दूसरे थाने वाले को दे दिया. उसे पेशाब तक पिला दिया पुलिस वालों ने.  क्यों, इसलिए कि वो लोगों की हेल्प करता है. इसलिए प्लीज एक माँ की आप से हाथ जोड़ कर विनती है, मदद कीजिये वर्ना एक और भगत सिंह मर जायेगा. मेरे बच्चे को हर थाने से पुलिस वाले बुला बुला कर मार रहे हैं. आज उसे सेक्टर 9 भेज दिया. लगता है जैसे उसे जान से मार देंगे.”

उपरोक्त मेल के साथ फेसबुक का ये वीडियो लिंक भी आया हुआ है…

https://www.facebook.com/100023609601185/videos/123646678432318

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन