Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

Zee News वालों ने इस यूट्यूबर के वीडियो क्लिप्स चुरा लिए!

धर्मेंद्र सिंह-

Zee News वालों ने मेरे कीड़ाजड़ी के वीडियो क्लिप्स अपने एक एपिसोड के लिये बिना कुछ कहे प्रयोग में लिया है। जो एक क्रिएटर के लिये अच्छी बात नहीं है।

2 दिन का ट्रेक,2 महीने तक राजमा,चावल खा के इस जर्नी को मैंने डॉक्यूमेंट किया है। इन्होंने जिसे दो मिनट के रिसर्च से डाउनलोड,कट,पेस्ट कर दिया है। मैंने claim रजिस्टर कर दिया है अब इनके जवाब का इंतजार है।

ऐसी ही चीज लगभग उत्तराखंड टूरिज्म ने भी किया था बस इन्होंने सालों पहले फ़ोटो कॉम्पटीशन के नाम पे कॉपीराइट्स ले लिये थे। जो इसके डीटेल्स के एक छोटे से कोने में छोटे से अक्षरों में लिखा होता है।

पर बात आज zee न्यूज़ तक आ गयी है। मैं तो न्यूज़ देखता नहीं, शुकर है दोस्त Hemraj Pangtey का जो यहां तक पहुँच गया।

आपसे भी दरख़्वास्त है थोड़ा कैम्पेन को आगे बढ़ाने में मदद करें।

Zee news video link- https://youtu.be/Bn_20cPMDK8

ये है उस कारनामे का लिंक, 49 से 1:13 tk मेरे क्लिप्स हैं जो आगे भी यूज़ हुए हैं।

ये मेरा वीडियो है- https://youtu.be/_s3euxVOuC0

Full playlist- https://youtube.com/playlist?list=PLImDPETwusA4avlmwAAnJASpPnecvWRx-

इस प्लेलिस्ट में कीड़ा जड़ी तक का ट्रेक, जान गवाना, रहने का संघर्ष, कीड़ा कैसी जगहों पे मिलता है सबकुछ देखने को मिल जाएगा।


रोहित जोशी- इस पोस्ट पर दो वजह से ध्यान गया.. पहला तो जो इस भाई ने लिखा है कि ‘ज़ी न्यूज़’ ने कैसे उसके विडियो को बिना अनुमति चुरा लिया.. दूसरा इस विडियो की हेडिंग देखिए.. हिंदी न्यूज़ रूम कितने रचनात्मक लोगों से भरे पड़े हैं उसकी एक बानगी.. इंटरनेशनल रिलेशनशिप का प्रोफ़ेसर ही बना दो अब इस रचनात्मक इंसान को.. कहाँ न्यूज़ चैनल्स में सिर खपा रहा है ये..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन