Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

वक्त के साथ केजरीवाल की असलियत परत दर परत उधड़ने लगी!

अरुणेश सी दवे-

एक वक्त था जब हममें से बहुत सारे ऐसे लोग केजरीवाल के अंध समर्थक बन चुके थे जो भाजपा की नफरत आधारित नीतियों के विरोधी थे। मेरा हाल ये था कि दोस्तों ने मेरा नामकरण लोकल केजरी कर दिया था।

वक्त के साथ परत दर परत केजरीवाल की असलियत उधड़ने लगी। पहला खटका तब लगा जब जनता से चंदे की अपीलें नदारद होने लगीं। बिना जनसहयोग के कई राज्यों में एक साथ चुनाव लड़ें जाने लगे देश भर के अखबार विज्ञापनों से भरने लगे।

फिर विजय नायर नामक शख्स से केजरीवाल की नजदीकी और भ्रष्टाचार की छिट पुट जानकारियां पत्रकार मित्रों के जरिए मिलने लगी।

मेरा भ्रम पूरी तरह टूटा दिल्ली के दंगों के दौरान इस आदमी के दोगलेपन से। राज्य के मुख्यमंत्री होते हुए अपनी जनता के बचाव में न उतरना, होंठ सिल लेना ऐन वैसा ही अपराध था जैसा गुजरात के दंगों में हुआ था।
जिन पत्रकारों को मैं निष्पक्ष और सत्यवादी मानता हूं उनमें से एक शीतल जी ने कहा है कि आबकारी घोटाले के आरोपों में सच्चाई है। मनीष सिसोदिया ने भले पैसे न खाएं हों लेकिन घोटाले की जानकारी होते हुए मौन रहना भी अप्रत्यक्ष सहयोग ही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन