Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

युद्ध के लिए आतुर एबीपी न्यूज और इसके एडिटर मिलिंद खांडेकर की ओम थानवी ने कुछ यूं ली खबर

Om Thanvi : भारत का कथित वार रूम। तीनों सेनाध्यक्ष और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार। मोदी को बताया जा रहा है कि पाकिस्तान पर हम किस तरह हमला बोलेंगे। ख़बर कहती है “रेत के मॉडल” बनाकर समझाया गया है! रेत के मॉडल? हमले की इतनी सुविचारित योजना? वह भी रक्षामंत्री की अनुपस्थिति में? और योजना की या उसकी बैठक की ख़बर हमले से पहले टीवी को? … ख़बरों के नाम पर क्या-क्या नहीं हो रहा है!

Mohd Javed : सर Om Thanvi, आपको पढ़-लिखकर बहुत सीखते हैं लेकिन इसमें ग़लत क्या है? रिपोर्टर अपने सोर्स के हवाले से ख़बर चलाता है, जो उसकी बुनियादी ड्यूटी है. जो रिपोर्टर को पता चलता है उसे वो रिपोर्ट करता ही है. ये ख़बर इसकी तस्दीक़ बिलकुल नहीं करती कि हमला हो ही जाएगा.. Milind Khandekar सर ने भी ‘युद्ध के हालात’ में ऐसा होगा, ये लिखा ना कि ये कि युद्ध हो ही रहा है.. 17 जवान मार दिए गए.. इतने बड़े हमले के बाद PM इस तरह की बैठक ले सकते हैं.. इस पोस्ट में ऐसा बिलकुल नहीं लगता कि ये पत्रकारिता के उसूलों के ख़िलाफ़ हो!

Om Thanvi : मिलिंद ने किसी ख़बर का हवाला दिया है, ख़बर लिखी नहीं है। दूसरे, अगर मान भी लें कि वार का मंज़र है, वार रूम स्थापित हो चुका है, पर रक्षामंत्री की मौजूदगी के बग़ैर? कम्प्यूटर और जीपीएस के ज़माने में रेत के मॉडल?

सौजन्य : फेसबुक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन