Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

…जब हॉकर के हाथों नहीं, ई-मेल के जरिए आएगा अखबार…!

किशोर कुमार

संचार क्रांति के इस दौर में समाचार माध्यम भी तेजी से बदल रहे हैं। अभी तक घर पर छपा हुआ अखबार आता रहा है। जहां इंटरनेट की बेहतर सुविधा है, वहां ई-पेपर या न्यूज पोर्टल का जमाना आ गया है। युवा तो और भी एक कदम आगे हैं। वे सोशल मीडिया के इस दौर में न्यूज पोर्टलों पर भी जाना पसंद नहीं करतें, बल्कि ट्वीटर या फेसबुक पर लिंक के जरिए अनेक पोर्टलों या ई-पेपरों की पसंदीदा सामग्रियां पढ़ लेते हैं।

इस स्थिति को देखते हुए अब न्यूज पोर्टल वाले अपने को सीधे-सीधे पाठकों से जोड़ने की नई रणनीति को कार्यान्वित करने में जुटे हुए हैं। इसके तहत ई-मेल के जरिए न्यूजलेटर भेजा जाएगा। तकनीकी तौर पर वह ई-पेपर जैसा ही होगा। उसके जरिए सोशल मीडिया पर भी संबंधित आर्टिकल को शेयर किया जा सकेगा। अमेरिका और कुछ विकसित देशों में यह प्रयोग बेहद सफल है। वाशिंगटन पोस्ट ने “द डेली 202” नाम से ई-न्यूजलेटर निकालना शुरू किया है। ई-न्यूजलेटर का प्रचलन भारत में भी हैँ। पर उनका “द डेली 202” जैसा यूजर फ्रेंडली और विस्तृत स्वरूप नहीं होता।

देखिए, समय कैस बदलता है। पहले डाकिया चिट्ठियां पहुंचाते थे। अब बहुत हद तक उनकी जगह ई-मेल ने ले ली है। उसी तरह अभी हॉकर न्यूजपेपर लाते हैं। आने वाला समय न्यूज पोर्टल या ई-पेपर से इतर ई-न्यूजलेटर का भी होगा, जो हमें ई-मेल के जरिए मिला करेगा। मेल खोलिए और अखबार हाजिर है। सुबह, दोपह, शाम, रात हर समय का ई-न्यूजलेटर।

Kishore Kumar
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन