Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘हिन्दुस्तान’ और ‘प्रभात खबर’ अखबारों में भड़ास पर लगा प्रतिबन्ध

बिहार और झारखण्ड में हिन्दुस्तान और प्रभात खबर जैसे अखबारों में भड़ास4मीडिया डॉट कॉम को देखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जो कोई अपने मोबाईल पर भी इसे देखते पाया जायगा उसके  खिलाफ कारवाई की चेतावनी मौखिक रूप से दे दी गयी है. इन अखबारों के आफिसों में रखे कंप्यूटरों पर भड़ास को पहले से ही बैन किया हुआ है. मजीठिया वेज बोर्ड संबंधी खबरों और इन अखबारों की मदर कंपनियों के खिलाफ खबरों के लगातार प्रकाशन और मैनेजमेंट की काली करतूतों का भंडाफोड़ करने से भड़ास पर प्रतिबंध लगाया गया है.

प्रबंधन को शायद यह नहीं पता कि जिन चीजों पर जितना ज्यादा प्रतिबंध लगाया जाता है, उनको देखने पाने की अकुलाहट उतनी ही बढ़ जाती है. लोग आफिस में भड़ास नहीं देखेंगे पढ़ेंगे तो घर आकर देखेंगे पढ़ेंगे. इस कदम से इन अखबारों का अलोकतांत्रिक चरित्र सामने आता है. जो खुद अभिव्यक्ति की आजादी की दुहाई देकर अपना बचाव करते रहते हैं वही अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटने पर आमादा हैं.

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rajesh Kumar

    November 12, 2016 at 6:03 pm

    jab jab pyar pe pahra hua hai, pyar aur bhi gehra gehra hua hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन