Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

राजा भैया के खिलाफ आक्रामक हुआ एबीपी न्यूज, खाद्यान्न घोटाले का कर दिया प्रसारण

abhishek upadhyay-
@upadhyayabhii

ग़रीबों से हुई अनाज की भयानक लूट में “राजा” के ख़िलाफ़ सीबीआई का गवाह कैमरे पर।

“उमेश पाल जैसा हो सकता है मेरा हश्र”

ABP न्यूज़ पर यूपी के खाद्यान्न घोटाले में सीबीआई का गवाह राजीव यादव।

टीवी पर पहली बार यूपी में ग़रीबों से हुई भयानक लूट की फर्स्ट-हैंड गवाही।

सीबीआई के गवाह को राजा भैया से जान से मारने की धमकी!

राजा भैया ग़रीबों से हुई इस भयानक लूट में सीबीआई के रडार पर। राजा भैया के ख़िलाफ़ साक्ष्य और गवाही दी है राजीव यादव ने।

ABP न्यूज़ से कहा- “उमेश पाल जैसा हो सकता है मेरा हश्र”

राजा भैया से मुझे धमकी मिल रही है, केस वापिस लो, वरना गंभीर परिणाम होंगे।

मैंने प्रिंसिपल सेक्रेटरी होम को चिट्ठी लिखकर सुरक्षा माँगी है।

ये क़रीब 3 लाख करोड़ का घोटाला है। ग़रीबों के हक़ के राशन की कालाबाज़ारी की गई है।

इसमें क़रीब 100 करोड़ मेरी जानकारी में उस समय के खाद्यान्न मंत्री राजा भैया के पास गये जिसकी नोट शीट मैंने सीबीआई को दी है। नोटशीट पर राजा भैया के दस्तख़त।

इस रक़म को कहाँ invest किया गया, उसका भी ब्योरा मैंने सीबीआई को सौंपा है।

पूरा घोटाला रघुराज प्रताप सिंह की जानकारी में हुआ। एक आईपीएस ने भी राजा भैया की शिकायत की।

मैं सारे साक्ष्य सीबीआई को दे दिये हैं।

मैं हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जाँच चाहता हूँ

राजा भैया मेरा अवैध सर्विलांस करा रहे हैं

मेरे एक एक मूवमेंट की जानकारी ली जा रही है।”

एबीपी न्यूज की खबर का लिंक ये है- https://twitter.com/ABPNews/status/1699382752607711297

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इन्हें भी पढ़ें-

एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने ब्रेक की बड़ी खबर… राजा भैया, भानवी सिंह और कोलकाता की वो टीवी पत्रकार…

राजा भैया की साली साध्वी ने बहन भानवी और रिपोर्टर अभिषेक उपाध्याय समेत एबीपी न्यूज़ के कई लोगों के ख़िलाफ़ दी तहरीर

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने भी दी तहरीर, देखें ट्वीट

संत प्रसाद, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश आनंद के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज

राजा भैया तलाक़ केस में एबीपी न्यूज़ पर बड़ा खुलासा

राजा भैया का वैवाहिक जीवन कभी सुखी नहीं रहा!

राजा भैया ने योगी की बात भी न मानी, देंगे तलाक़

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. कुछ भी रख लो नाम मे क्या रखा है

    September 6, 2023 at 9:16 pm

    पेले जाएंगे हमसे भी बुरी तरह गवाह महोदय । कोई साथ न देगा न कोर्ट, न जज, न मुवक्किल,न सी बी आई औऱ न मीडिया । हिन्दुतान की अदालत में ढकोसला है जोरो पर..कव्वे है गवाह..खाकी है नरभक्षी… वकील है मुखबिर..गिद्ध है मीलोर्ड !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन