Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

महाराष्ट्र के पत्रकार अभिषेक पाण्डेय न्यूज नेशन से भारत एक्सप्रेस पहुंचे

महाराष्ट्र के तेजतर्रार राजनीतिक पत्रकार अभिषेक पाण्डेय ने किया न्यूज नेशन को अलविदा, संभालेंगे भारत एक्सप्रेस में मुंबई और महाराष्ट्र हेड की जिम्मेदारी ।

महाराष्ट्र की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले पत्रकार अभिषेक ने न्यूज नेशन और न्यूज स्टेट महाराष्ट्र की पारी को महज डेढ़ साल में ही विराम दे दिया है। खबर है कि अभिषेक पाण्डेय अब उपेंद्र राय के चैनल भारत एक्सप्रेस में बतौर महाराष्ट्र हेड नयी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

इसके पहले अभिषेक न्यूज 18 इंडिया और लाइव इंडिया सहित दूसरे चैनलो में एक लंबी पारी खेल चुके हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में अभिषेक पाण्डेय की गहरी पैठ है। राजनीति के तेज तर्रार पत्रकारों में अभिषेक की गिनती की जाती है। अभिषेक पाण्डेय इसके पहले न्यूज 18 इंडिया के महाराष्ट्र के कॉन्क्लेव “चौपाल” और न्यूज नेशन महाराष्ट्र के कान्क्लेव “संकल्प महाराष्ट्राचा” का हिस्सा रह चुके हैं।

खबर है कि अभिषेक पाण्डेय अब अपने नयी पारी की शुरुआत भारत एक्सप्रेस से करने जा रहे हैं और इस चैनल में मुंबई के साथ साथ महाराष्ट्र हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन