Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी जी का नया झूठ चर्चा में!

मनीष दुबे-

फेमस कार्टूनिस्ट मंजुल ने एक्स पर एक ट्वीट शेयर किया है. इस ट्वीट में मंजुल ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके द्वारा दिवाली के दिन फौजियों के साथ बीते कई वर्षों से त्योहार मनाए जाने को लेकर दो स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं. मंजुल ने जो दो स्क्रीनशॉट शेयर किए वे PTI के ही हैं. PTI की खबर में प्रधानमंत्री तो हैं, लेकिन पीएम द्वारा दीपावली मनाने को लेकर दोनों ट्वीट विरोधाभास पैदा करते हैं.

PTI के दो स्क्रीनशॉट के पहले में 12 नवंबर यानी दिवाली के दिन पीएम के हवाले से लिखा गया है कि, ‘पिछले 30-35 बरस से ऐसी कोई दिवाली नहीं गुजरी जो प्रधानमंत्री ने बॉर्डर पर फौजियों के बीच ना मनाई हो. जबकि दूसरे ही ट्विट में पीटीआई 23 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री के हवले से बता रहा है कि पीएम मोदी हर दिवाली 5 दिन जंगल में खर्च करते हैं. अब इसमें सही कौन है और गलत. कौन भ्रम फैला रहा है, या ये खुद प्रधानमंत्री ने कहा..आप सब अपने अपने ढंग से पता लगाते रहिए.

https://twitter.com/kunal492001/status/1723937685671469223

दिवाली के दिन हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों का साहस अटल है. वो अपने घरवालों से दूर, मुश्किल इलाकों में तैनात हैं, उनका त्याग और समर्पण हमें सुरक्षित रखता है. देश हमेशा इन नायकों का आभारी रहेगा जो बहादुरी के अवतार हैं. पीएम ने कहा, ‘जहां राम हैं, वहीं अयोध्या है। जहां आप (भारतीय सेना, सुरक्षा बल) हैं, वहीं मेरा त्योहार है.’

इसी प्रकरण को लेकर ये वीडियो देखिए…

https://twitter.com/bhagatram2020/status/1724131284291850388
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन