Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सुप्रीम कोर्ट में 6 सप्ताह में फिर शुरू होगी मजीठिया वेज बोर्ड की सुनवाई

देश भर के प्रिंट मीडिया कर्मियों के वेतन, एरियर और प्रमोशन से जुड़े जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड मामले की सुनवाई  6 सप्ताह के अंदर सुप्रीम कोर्ट में फिर पहले की तरह शुरू हो जाएगी।  मीडिया कर्मियों के एडवोकेट ने इस खबर की पुष्टि खुद की है।

वकील के मुताबिक हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के निर्देश पर तय किया गया था कि मंगलवार को नए मामले ही सुने जाएंगे और मंगलवार को जो पहले से चल रहे पुराने मामले हैं उन्हें रोजाना किसी भी कार्य दिवस में सुने जाएँगे। इसके बाद 17 जनवरी को होने वाली मजीठिया वेज बोर्ड की सुनवाई की डेट भी प्रभावित हुई क्योंकि इस मामले की सुनवाई भी मंगलवार को होती थी।

बताते हैं कि आज वकील सुबह 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और मजीठिया वेज बोर्ड मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश रंजन गोगोई के सामने केस का मेंशन किया और उनसे अनुरोध किया कि इस मामले की डेट जल्द से जल्द लगायी जाए। इसके बाद जस्टिस गोगोई ने स्पस्ट तौर पर कहा कि जितने भी केस प्रभावित हुए हैं, उन सभी मामलों की सुनवाई 6 सप्ताह के अंदर शुरू हो जायेगी। इसके लिए किसी को भी अलग से अप्लिकेशन लगाने की जरूरत नहीं है।

जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा मजीठिया वेज बोर्ड मामले की सुनवाई के हम अंतिम मोड़ पर हैं और इस केस की एक एक बारीकियां मेरी नजर में है।

आपको बता दें कि मजीठिया वेज बोर्ड मामले की 10 जनवरी को सुनवाई हुई थी जिसमे जस्टिस गोगोई ने लंबी सुनवाई के बाद 17 जनवरी का डेट दिया था। मगर इसी बीच मुख्य न्यायाधीश का आदेश आ गया कि मंगलवार को अब नए मामले की सुनवाई होगी और पुराने मामलों की सुनवाई बाकी सभी दिन होगी। 10 जनवरी को हुयी सुनवाई में पत्रकारों की तरफ से चर्चित एडवोकेट प्रशांत भूषण भी शामिल हुए थे और उन्होंने भी मीडियाकर्मियों का पक्ष रखा था। माना जा रहा है कि नए डेट पर अखबार मालिकों के खिलाफ अवमानना की और लीगल पक्ष पर सुनवाई होगी।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आर टी आई एक्सपर्ट
9322411335

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. mayank

    February 1, 2017 at 6:13 pm

    kuch nahi hoga….
    ghanta milega…..bas intejar karo aur karte raho…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन